रायपुर/बलरामपुर, 26 अप्रैल(mediasaheb.com) । शंकरगढ़ के पास अमेरा गांव में शुक्रवार को देर शाम एक हादसे में बारातियों से भरी तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 10 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को महतारी और संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक भूलसी गांव से बारात अमेरा की ओर जा रही पिकअप वाहन में दर्जनों की सँख्या में बाराती सवार थे। तेज़ रफ़्तार होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे 7 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के आधे घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को महतारी एक्सप्रेस और संजीवनी एक्सप्रेस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि 10 गम्भीर रूप से घायलों को अम्बिकापुर रिफर किया गया है जहां इलाज जारी है। (हि. स.)
Wednesday, April 15
Breaking News
- 14 दिन में करनी होगी प्रारंभिक जांच पूरी, नहीं तो होगी कार्रवाई: पुलिस मुख्यालय के सख्त निर्देश
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज 11 बजे घोषित करेंगे एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के परीक्षा के परिणाम
- नारी शक्ति वंदन: मंदसौर की महिलाओं ने घोल दी महानगरों में मिठास
- इंदौर में बनेगी 30 मंजिला सबसे ऊंची बिल्डिंग, शॉपिंग मॉल, होटल-रेस्टोरेंट और स्टार्टअप पार्क होगा शामिल
- महिलाओं की राजनीतिक सहभागिता और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को मिलेंगी नई ऊंचाइयां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- MP Board Result 2026: आज जारी होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा
- सर्वाइकल कैंसर और एचपीवी टीकाकरण में एमपी सबसे आगे, 5 लाख बालिकाओं का हुआ वैक्सीनेशन
- UPI पेमेंट्स में 1 घंटे की होगी देरी? RBI की नई योजना, क्यों बदलना चाहते हैं ये नियम
- जनगणना में महिला का नाम बताने के लिए परिवार को बाध्य नहीं कर सकेंगे कर्मचारी, गृह विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन
- दुबई में मंदी, भारत में चांदी: प्रॉपर्टी निवेश के लिए गुरुग्राम और मुंबई बने हॉटस्पॉट

