रायपुर, (mediasaheb.com) छत्तीसगढ़ में अपहरण की खबर के बीच अब राजधानी रायपुर से तीन लड़कियों के एक साथ गायब होने का नया मामला सामने आया है। तीनों लड़कियां आपस में बहनें हैं और 8वीं, 9वीं और 10वीं की छात्रा हैं। मामला शुक्रवार की सुबह रायपुर के गांधीनगर इलाके का है। परिजनों की शिकायत पर इस मामले में थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि सिटी कोतवाली थाने से पूछे जाने पर कहा गया कि बड़ी बहन कथित तौर पर प्यार के चक्कर में अपनी दोनों बहनों के साथ सौतेली मां से तंग आकर गायब हो गई हैं। जिसके बाद पुलिस अब मामले की पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक फरार तीनों लड़कियों में बड़ी लड़की का किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले ही बड़ी लड़की को फोन पर किसी लड़के से बात करते हुए मां ने रंगे हाथों पकड़ लिया था। जिसके बाद सौतेली मां ने बहुत डांटा था। इस घटना से नाराज बड़ी बहन अपनी दोनों छोटी बहनों को लेकर कहीं गायब हो गई है। (हि.स.)।
Thursday, April 16
Breaking News
- रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 159 मैचों के करियर पर लगाया विराम
- मनरेगा से पनारी नाले का जीर्णोद्धार: 1200 ग्रामीणों को पेयजल व सिंचाई का लाभ
- महिला भागीदारी पर चर्चा के बीच Maruti का बड़ा ऐलान, फैक्ट्री में बढ़ी ‘वुमन पावर’
- खराब फॉर्म से जूझ रही KKR जीत की तलाश में गुजरात टाइटन्स से भिड़ेगी
- राजस्थान में बालिका सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला, स्कूल-हॉस्टल में बाहरी प्रवेश पर रोक
- वैशाली ने रचा इतिहास, महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतकर भारत का नाम रोशन
- परिसीमन में किसी राज्य के साथ भेदभाव नहीं, ये मेरी गारंटी-मेरा वादा…’, लोकसभा में बोले पीएम मोदी
- भोजशाला विवाद: मंदिर पक्ष ने इस्लामी सिद्धांत का हवाला देते हुए कहा- जबरन जमीन पर मस्जिद मान्य नहीं
- ‘बच्चा चाहिए तो पत्नी को मेरे पास भेज दो…’, TCS केस के पीड़ित ने आरोपियों की हैवानियत भरी बातें उजागर की
- जनजातीय विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

