रायपुर, (mediasaheb.com) छत्तीसगढ़ में अपहरण की खबर के बीच अब राजधानी रायपुर से तीन लड़कियों के एक साथ गायब होने का नया मामला सामने आया है। तीनों लड़कियां आपस में बहनें हैं और 8वीं, 9वीं और 10वीं की छात्रा हैं। मामला शुक्रवार की सुबह रायपुर के गांधीनगर इलाके का है। परिजनों की शिकायत पर इस मामले में थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि सिटी कोतवाली थाने से पूछे जाने पर कहा गया कि बड़ी बहन कथित तौर पर प्यार के चक्कर में अपनी दोनों बहनों के साथ सौतेली मां से तंग आकर गायब हो गई हैं। जिसके बाद पुलिस अब मामले की पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक फरार तीनों लड़कियों में बड़ी लड़की का किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले ही बड़ी लड़की को फोन पर किसी लड़के से बात करते हुए मां ने रंगे हाथों पकड़ लिया था। जिसके बाद सौतेली मां ने बहुत डांटा था। इस घटना से नाराज बड़ी बहन अपनी दोनों छोटी बहनों को लेकर कहीं गायब हो गई है। (हि.स.)।
Thursday, April 16
Breaking News
- MP में संविदा कर्मियों को HC से राहत, 10 साल की सेवा का मिलेगा हक, न्यूनतम वेतन और अन्य लाभों से नहीं होंगे वंचित
- नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में 100% महिला आरक्षण पर आदेश, पुरुष अभ्यर्थियों को भी प्रक्रिया में शामिल करने के निर्देश
- दिल्ली एयरपोर्ट की नई पहल, यात्रियों के लिए लॉन्च की 20 भाषाओं में वीडियो सीरीज़
- नोएडा प्रोटेस्ट में थे कई ‘उपद्रवी’, कर्मचारी नहीं, अब पब्लिक में लगेंगे पोस्टर
- मुठभेड़ में ढेर नक्सली लीडर रूपी को ‘शहीदी विदाई’: अंतिम संस्कार में गूंजा हिडमा सांग
- देश और राज्य के भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना : मुख्यमंत्री साय
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम सदी का सबसे क्रांतिकारी कदम’: CM मोहन यादव का बयान
- झारखंड–बंगाल कोयला तस्करी नेटवर्क से 650 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग
- मिड-रेंज सेगमेंट में आया नया Vivo T5 Pro 5G, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
- झारखंड में अवैध भवनों को मिलेगी राहत, नियमितीकरण नियमावली 2025 मंजूर

