नई दिल्ली, (media saheb.com) भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में लंबे समय से चले आ रहे गतिरोध को समाप्त करने के लिए दोनों देशों के सैन्य कमांडरों की तेरहवें दौर की बातचीत रविवार को होगी।
चीन की सीमा में मोल्दो गैरिसन में सुबह साढे दस बजे शुरू होने वाली इस बातचीत में सैनिकों को पीछे हटाने के तीसरे चरण और वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव कम करने के उपायों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके तहत दोनों पक्षों के बीच हॉट स्प्रिंग , देप्सांग और डेमचोक से सैनिकों को पीछे हटाने के मुद्दों पर मुख्य रूप से चर्चा होने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार बातचीत में चीन की ओर से दक्षिण जिन्ज्यांग मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट कमांडर तथा भारत की ओर से लद्दाख कोर कमांडर के हिस्सा लेने की संभावना है।
दोनों पक्षों के बीच बारहवें दौर की बातचीत गत 31 जुलाई को हुई थी।(वार्ता) (For English News : thestates.news)
Saturday, April 25
Breaking News
- महासमुंद : ई-ऑफिस से फाइल ट्रैकिंग आसान, काम में तेजी और जवाबदेही सुनिश्चित
- जल्दी चाहिए तेजस MK-1A फाइटर जेट, HAL के नए सीएमडी के साथ वायुसेना करेगी बैठक
- रायपुर : राज्यपाल ने कोसा वस्त्रों के नवाचार और बुनकरों के आर्थिक सशक्तिकरण पर दिया जोर
- प्रदेश में 3700 एकड़ में बनेगी नई सिटी, 20 ग्लोबल एजेंसियों ने प्रोजेक्ट में दिखाई रुचि
- नरवाई जलाना खेत और सेहत दोनों के लिए हानिकारक : कृषि मंत्री कंषाना
- कोरिया : ’राज्य से आए तकनीकी अधिकारी एस के साहू ने परखी मनरेगा कार्यों की गुणवत्ता’
- रजरप्पा मंदिर विकास पर हाईकोर्ट सख्त, भैरवी नदी में बैरिकेडिंग का आदेश
- मां नर्मदा को प्रदूषण मुक्त रखने के संकल्प के साथ आटे के दीपक का शुरू किया व्यवसाय
- एमपी में भीषण गर्मी से परेशान बच्चों के लिए स्कूलों की छुट्टी का प्रस्ताव, कलेक्टर की मंजूरी का इंतजार!
- Ganga Expressway: 594KM लंबा मार्ग जो पूरब को जोड़ेगा पश्चिमी यूपी से, 12 जिलों को मिलेगी कनेक्टिविटी


