नई दिल्ली, (media saheb.com) देश में CORONA संक्रमण के दैनिक मामलों में कमी के बीच सप्ताह में तीसरी बार 20 हजार से कम नये मामले सामने आये वहीं इस बीमारी को मात देने वालों की संख्या में निरंतर इजाफे से रिकवरी दर बढ़कर 98 प्रतिशत के करीब पहुंच गयी है। इस बीच देश में शुक्रवार को 79 लाख 12 हजार 202 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और अब तक कुल 93 करोड़ 99 लाख 15 हजार 323 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 19,740 नये मामलों की पुष्टि की गयी, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 39 लाख 35 हजार 309 हो गया है। इससे पहले मंगलवार को 18,346 और बुधवार को 18,833 मामले दर्ज किये गये थे।
गत 24 घंटो में 23,070 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर तीन करोड़ 32 लाख 48 हजार 291 हो गयी है। सक्रिय मामले 3578 घटकर दो लाख 36 हजार 643 रह गये हैं। वहीं 248 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,50,375 हो गया है।
देश में रिकवरी दर बढ़कर 97.98 प्रतिशत हो गयी है और सक्रिय मामलों की दर घटकर 0.70 पर आ गयी है जबकि मृत्यु दर 1.33 फीसदी पर बरकरार है।
सक्रिय मामलों में केरल अभी देश में पहले स्थान पर हैं और पिछले 24 घंटों में यहां सर्वाधिक 2098 सक्रिय मामले घटने से इनकी संख्या अब 1,17,237 रह गयी है। वहीं सबसे अधिक 12,922 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 46,31,330 हो गयी है। इसी अवधि में सबसे ज्यादा 120 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 26,072 हो गयी है।
महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 382 घटकर 36,604 रह गये हैं जबकि 59 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,39,470 हो गयी है। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 2943 बढ़कर 63,97,018 रह गयी है।
तमिलनाडु में सक्रिय मामले घटकर 16,379 रह गये हैं तथा 20 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 35,754 गयी है। राज्य में अभी तक 26,23,459 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं।
पूर्वाेत्तर राज्य मिजोरम में सक्रिय मामले घटकर 15,967 रह गये है और कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 88,358 हो गयी है जबकि दो और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 344 हो गयी है।
कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामले 211 घटने से इनकी कुल संख्या 11,437 हो गयी है। राज्य में पांच और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 37,866 हो गया है। राज्य में अब तक 29,30,867 मरीज ठीक हो चुके हैं।
आंध्र प्रदेश में 240 सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या 8310 रह गयी है। राज्य में कोरोना को मात देने वालों की तादाद 20,33,447 हो गयी है, जबकि इस महामारी से छह और लोगों की मौत होने से मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 14,242 हो गया है।
पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले 32 बढ़कर 7625 हो गये हैं। राज्य में इस महामारी के संक्रमण से छह और लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 18,882 हो गयी है तथा अब तक 15,48,294 मरीज स्वस्थ हुए हैं। तेलंगाना में सक्रिय मामले घटकर 4345 रह गये हैं जबकि यहां एक और मरीज की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 3927 हो गया है। वहीं 6,59,263 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।
राष्ट्रीय राजधानी में 16 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या 399 हो गयी है जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 14,13,649 हो गयी है। वहीं इस दौरान कोई मौत नहीं होने से मृतकों की कुल संख्या 25088 पर स्थिर है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 211 रह गये हैं। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 9,91,705 हो गयी है। इस दौरान एक और मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या 13,569 हो गयी है।
पंजाब में सक्रिय मामले घटकर 236 रह गये हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 5,85,056 हो गयी है। वहीं तीन और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 16,529 हो गयी है।
गुजरात में सक्रिय मामले घटकर 176 रह गये हैं तथा अब तक 8,15,838 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मृतकाें की संख्या 10,085 पर स्थिर है। बिहार में कोरोना के सक्रिय मामले दो बढ़कर 34 हो गये हैं तथा अब तक 7,16,288 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं। वहीं मृतकों की संख्या 9661 पर बरकरार है।(वार्ता) (For English News : thestates.news)


