नई दिल्ली, (media saheb.com) देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (COVID-19) के 42,909 नये मामले सामने आए है और इस बीच स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में कमी आने से रिकवरी दर घटकर 97.51 फीसदी हो गई है।
देश में रविवार को 31 लाख 14 हजार 696 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और अब तक 63 करोड़ 43 लाख 81 हजार 358 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 42,909 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 27 लाख 35 हजार 939 हो गया है। इस दौरान 34 हजार 763 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 19 लाख 23 हजार 405 हो गयी है।
इसी अवधि में सक्रिय मामले 7,766 बढ़कर 3 लाख 76 हजार 324 पहुंच गये हैं। इस दौरान 380 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 4,38,210 पहुंच गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 1.15 फीसदी पहुंच गयी जबकि रिकवरी दर घटकर 97.51 फीसदी हो गई और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 1025 बढ़कर 56,366 रह गये हैं। इसी दौरान राज्य में 3,510 मरीजों के स्वस्थ हाेने के बाद कोरोना मुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 62,63,416 हो गयी है,
जबकि 131 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,37,157 हो गया है।(वार्ता) For
English News : the states.news
Friday, July 10
Breaking News
- WhatsApp का नया Birthday Feature: अब बर्थडे आने पर मिलेगा ऑटो अलर्ट, जानें कब होगा लॉन्च
- नारायणपुर जिला प्रशासन की अनूठी पहल- दुर्गम वनांचल गांवों तक ट्रैक्टर से पहुंचाया गया
- मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला, ₹800 करोड़ से अपग्रेड होगा स्टेट डेटा सेंटर, 24×7 मिलेंगी ऑनलाइन सेवाएं
- SC का अवैध कब्जों पर सख्त रुख, अधिकारियों की मिलीभगत पर जताई नाराजगी, पूछा- अब तक क्या कार्रवाई हुई?
- भोपाल के बड़े तालाब के कैचमेंट पर बढ़ी प्लॉटिंग, 3 महीने में 11 हजार रजिस्ट्रियां, पर्यावरण पर बढ़ा खतरा
- MP के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, नए टैरिफ में कंपनियों की मनमानी पर लगेगी लगाम
- गुप्त नवरात्रि 2026: 15 जुलाई से शुभारंभ, माता की सवारी क्या देती है संकेत? जानें देश-दुनिया पर असर
- 10 साल बाद जेल विभाग में पदोन्नति का रास्ता साफ, अधिकारियों-कर्मचारियों के आदेश होंगे चरणबद्ध जारी
- लॉर्ड्स में इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया, इंग्लैंड के खिलाफ आज से शुरू होगा ऐतिहासिक महिला टेस्ट मुकाबला
- MP में सरकारी बसों की वापसी! 40 रूट तय, ई-टिकट और हर 10 सेकेंड में मिलेगी लाइव लोकेशन

