नई दिल्ली, (media saheb.com) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने टोक्यो पैरालिम्पिक में विभिन्न स्पर्धाओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
राष्ट्रपति कोविंद ने सोमवार को ट्वीट करके स्वर्ण पदक विजेता अवानी लेखरा,
योगेश कथुनिया, देवेंद्र झाझरिया और सुन्दर सिंह गुर्जर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
उन्होंन कहा, “भारत की एक और बेटी ने हमें गौरवान्वित किया है। अवानी लेखरा को पैरालिम्पिक में स्वर्ण जीतने वाली प्रथम महिला बनकर इतिहास रच दिया है। भारत उनके ऐतिहासिक प्रदर्शन से गदगद है। आपके अविस्मरणीय प्रदर्शन के कारण पोडियम पर हमारा तिरंगा लहराया।”
एक अन्य ट्वीट में श्री कोविंद ने कहा, “यह देखकर बड़ी प्रसन्नता हुई कि हमारे पैरालिम्पिक खिलाड़ी देश को गौरवान्वित होने का मौका उपलब्ध करा रहे हैं।”
उन्होंने कहा, ‘‘योगेश कथुनिया ने चक्का फेंक में रजत पदक जीता है, जबकि देवेन्द्र झाझरिया और सुन्दर सिंह गुर्जर ने भाला फेंक में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते हैं। बधाई,
प्रत्येक भारतीय आपकी सफलता का उत्सव मना रहे हैं।”(वार्ता) For English News : the states.news
Friday, July 10
Breaking News
- 10 जुलाई का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, जानें करियर, धन और लव लाइफ का हाल
- खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश
- मुख्यमंत्री योगी रविवार को गोरखपुर में लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
- अमृत सरोवर निर्माण में उत्तर प्रदेश देश में शीर्ष पर, 19989 सरोवरों का किया गया निर्माण और पुनरुद्धार
- पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल
- पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
- वीरांगना रानी अवंती बाई ने देश की रक्षा व आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर किया: सीएम योगी
- बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप
- निर्माण कार्यों में मॉनीटरिंग और गुणवत्ता सुनिश्चित कराने में लापरवाही पर सहायक अभियंता और उप अभियंता को तत्काल निलंबित करने के निर्देश


