वहन कोरोना संकट के बीच कोयला कामगारों के लिए राहत भरी ख़बर
बिलासपुर, (mediasaheb.com ) कोरोना के बढ़ते संकमण के बीच कोल इंडिया लिमिटेड ने अपने कामगारों के लिए चिकित्सकीय सुविधा में और सहूलियत प्रदान करने का निश्चय किया है।
इस सम्बंध में ईडी मेडिकल सेवाएँ कोलकाता द्वारा जारी अद्यतन आदेश के अनुसार अब कोरोना से संक्रमित कोल इंडिया लिमिटेड के सभी अधिकारी- कर्मचारी तथा उनके आश्रितों को बेड ना मिलने की स्थिति जैसे किसी भी आपात स्थिति में किसी भी हॉस्पिटल या नर्सिंग होम में प्राप्त किए चिकित्सा की प्रतिपूर्ति प्रदाय की जाएगी।
यह प्रतिपूर्ति सीजीएचएस दर पर की जाती है। यह सुविधा सेवानिवृत अधिकारी, कर्मचारी तथा उनके पतिध्पत्नी को भी मिलेगी। यह सुविधा पूर्व अवधि से दी गई है। इसके तहत मार्च 2020 से इस प्रकार के संक्रमण में कराए गए चिकित्सा खर्च की भी प्रतिपूर्ति की जाएगी।

