रायपुर (media saheb.com) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लक्षण वाले लोगों को कोरोना से बचाव की दवाएं तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
CM बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला पंचायत अध्यक्षों से राज्य के ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिए।उन्होने कहा कि कोरोना संक्रमण का वर्तमान दौर ज्यादा घातक है, हमें बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।(वार्ता) (the states. news)

