बिलासपुर(mediasaheb.com) स्थानीय जन प्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों तथा रहवासियों द्वारा बिलासपुर षहर में विद्युत शवदाह गृह की लगातार मांग की जा रही थी। इस संबंध में जिला-प्रशासन के अनुरोध पर एसईसीएल प्रबंधन ने उक्त कार्य के लिए सीएसआर मद से स्वीकृति प्रदान कर दी है। एसईसीएल इस हेतु जिला प्रशासन बिलासपुर को 149.71 लाख रूपये की सहायता राशी प्रदान करेगा।
ये दो विद्युत शवदाह गृह बिलासपुर शहर के सरकण्डा एवं भारतीय नगर अवस्थित पारंपरिक मुक्तिधाम में स्थापित किए जायेंगे।
एसईसीएल द्वारा दी गयी स्वीकृति में इलेक्ट्रिक क्रिमेटोरियम सिस्टम के साथ प्रदुषण नियंत्रण सिस्टम, अवशेश निश्कासन सिस्टम, विद्युतयंत्रों जैसे ट्रान्सफार्मर, पोल आदि की व्यवस्था तथा इससे जुड़े सिविल कार्य एवं पाँच वर्षो के लिए संचालन एवं अनुरक्षण का कार्य शामिल है।
विदित हो कि हालिया समय में पर्यावरण हितैशी तकनीक के रूप में विद्युत शवदाहगृहों का चलन बढ़ा है तथा कोविड संक्रमगण के काल में इसका प्रयोजन सहूलियत प्रदान करता है।(the states. news)


