मतदान केंद्र के बाहर सुबह 9 बजे से पहुंच गई थी व्यापारियों की भीड़
रायपुर (mediasaheb.com) । छत्तीसगढ़ चेम्बर
ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के चुनाव में इस बार परिवर्तन होने वाला है। इस बार
व्यापारी जय व्यापार पैनल के साथ जा रहे हैं। हर वर्ग के व्यापार को आगे बढ़ाने और
सशक्त नेतृत्व को चुनने के लिए रविवार को राजनांदगांव में व्यापारियों ने जय
व्यापार के लिए मतदान किया। जय व्यापार पैनल के मुख्य चुनाव संचालक नरेन्द्र
दुग्गड़, चुनाव संचालक, गारगी शंकर मिश्रा, चुनाव सह-संचालक जितेन्द्र दोशी, चुनाव सह संचालक मगेलाल मालू, छग चेम्बर ऑफ कॉमर्स
एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, दीपक बल्लेवार, विजय शर्मा चुनाव सह
संचालक विक्रम सिंहदेव एवं परमानन्द जैन ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स
एंड इंडस्ट्रीज चुनाव 2021 के तीसरे चरण के मतदान में आज व्यापारी साथियों
ने जोरदार उत्साह दिखाया। राजनांदगांव, बालोद और कबीरधाम जिले के व्यापारियों ने बड़ी संख्या में मतदान
किया। इस दौरान व्यापारी साथियों ने जय व्यापार पैनल के प्रति अपना उत्साह जाहिर
करते हुए चेम्बर को और सशक्त बनाने के लिए मतदान किया।
जय व्यापार पैनल के प्रदेश चुनाव संचालक नरेंद्र दुग्गड़ एवं
चुनाव सह-संचालक जितेंद्र दोशी व मंगेलाल मालू ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर
बताया कि दोनों ही मतदान केंद्रों में विभिन्न जिलों से आए व्यापारी साथियों ने
बड़े ही उत्साह के साथ मतदान किया। सभी व्यापारी जय व्यापार पैनल की कार्यशैली एवं
प्रत्याशियों द्वारा व्यापारी हित में किये गये कार्यों से प्रभावित हैं और इसलिए
उन्होंने अपना समर्थन पैनल को दिया। राजनांदगांव, बालोद और कबीरधाम के व्यापारी बदलाव के लिए
वोट डालने पहुंचे थे। तीनों ही जिलों से अधिक मतदान होना इस बात का संकेत है कि
प्रदेश के व्यापारी अब बदलाव के मूड में हैं। जय व्यापार पैनल को अपना समर्थन दे
रहे हैं। श्री दुग्गड़ ने बताया कि राजनांदगांव में आज कुल 575 मतदाताओं में से 545 व्यापारियों ने
मतदान किया। इसी तरह बालोद में 229 मतदाताओं में से 177 व्यापारियों ने वोट डाले। कबीरधाम जिले के
लिए 67 वोटर्स में 37 ने मताधिकार का प्रयोग किया।(the states. news)

