रायपुर (mediasaheb.com)
रायपुर। जय व्यापार
पैनल के मुख्य चुनाव संचालक नरेन्द्र दुग्गड़, चुनाव संचालक, गारगी शंकर मिश्रा, चुनाव सह संचालक जितेन्द्र दोशी, चुनाव सह संचालक मगेलाल मालू, छ.ग. चेम्बर आॅफ
काॅमर्स एण्ड़ इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, दीपक बल्लेवार, विजय शर्मा चुनाव सह
संचालक विक्रम सिंहदेव एवं परमानन्द जैन ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स
एण्ड इण्डस्ट्रीज चुनाव 2021 के पहले चरण के मतदान में आज प्रदेश के व्यापारी
साथियों ने जोरदार उत्साह दिखाया। धमतरी एवं मनेंद्रगढ़ में विभिन्न जिलों के
व्यापारियों ने बड़ी संख्या में मतदान किया। इस दौरान व्यापारी साथियों ने जय
व्यापार पैनल के प्रति अपना उत्साह जाहिर करते हुए चेम्बर को और सशक्त बनाने के
लिए मतदान किया। मालूम हो कि आज पहले चरण के मतदान में मनेंद्रगढ़ में कोरिया, सरगुजा, सूरजपुर एवं
बलरामपुर जिलों तथा मतदान केन्द्र धमतरी में धमतरी, कांकेर, कोण्डागांव, बस्तर/जगदलपुर, दंतेवाड़ा एवं
बीजापुर जिले के लिए मतदान सम्पन्न हुआ।
जय व्यापार पैनल के प्रदेश चुनाव संचालक नरेंद्र दुग्गड़ एवं
चुनाव सह-संचालक जितेंद्र दोशी व मंगेलाल मालू ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर
बताया कि दोनों ही मतदान केंद्रों में विभिन्न जिलों से आए व्यापारी साथियों ने
बड़े ही उत्साह के साथ मतदान किया। सभी व्यापारी जय व्यापार पैनल की कार्यशैली एवं
प्रत्याशियों द्वारा व्यापारी हित में किये गये कार्यों से प्रभावित हैं और इसलिए
उन्होंने अपना समर्थन पैनल को दिया। उन्होंने बताया कि दोनों ही मतदान केंद्रों
में इतनी अधिक मतदान होना इस बात का संकेत है कि प्रदेश के व्यापारी अब बदलाव के
मूड में हैं और जय व्यापार पैनल को अपना समर्थन दे रहे हैं। श्री दुग्गड़ ने बताया
कि मनेंद्रगढ़ में आज कुल 545 मतदाताओं में से 458 व्यापारियों ने मतदान किया। इसी तरह धमतरी
में 792 मतदाताओं में से 680 व्यापारियों ने वोट डाले।(the states. news)
Tuesday, June 30
Breaking News
- कबीरधाम में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, कालाबाजारी रोकने 170 केंद्रों का निरीक्षण
- CEO के तबादले की मांग पर अड़े सरपंच, सामूहिक इस्तीफे की दी चेतावनी
- धान महोत्सव में किसानों की बल्ले-बल्ले! CM डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई को सिवनी से जारी करेंगे ₹2.82 करोड़
- 42 साल में पहली बार इतना सूखा बरगी डैम, जलस्तर इतना गिरा कि दिखने लगी तलहटी; विशेषज्ञों ने जताई चिंता
- पर्यावरण संरक्षण को नई गति, योगी सरकार ने इको क्लब्स के लिए जारी की ₹65.64 करोड़ की लिमिट
- चंबल का खूंखार डाकू जगन गुर्जर जेल में मारा गया, खौफनाक कहानी का हुआ अंत
- योगी सरकार का बड़ा फैसला, एक परिवार की दो बेटियों में एक की ट्यूशन फीस माफ
- उद्यानिकी विभाग की योजना से बदली किसान की किस्मत, खीरे की वैज्ञानिक खेती बनी वरदान
- दिल्ली में वोटर लिस्ट सत्यापन शुरू, घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, जानिए पूरी प्रक्रिया और तारीखें
- सीरीज रिलीज होते ही एक्ट्रेस के इनरवियर्स की चर्चा, इंटरनेट पर बढ़ी सर्च की बाढ़


