मुंबई (mediasaheb.com) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 15 मई को समाप्त सप्ताह में 1.73 अरब डॉलर
बढ़कर 10 सप्ताह के उच्चतम स्तर 487.04 अरब डॉलर पर पहुँच गया।
यह विदेशी
मुद्रा भंडार का 06 मार्च को समाप्त सप्ताह (487.24 अबर डॉलर) के बाद का उच्चतम स्तर है। लगातार तीसरे सप्ताह
विदेशी मुद्रा के देश के भंडार में वृद्धि हुई है। इससे पहले 08 मई को समाप्त सप्ताह में यह 4.24 अरब डॉलर
की गिरावट के साथ 485.31 अरब डॉलर रहा था।
भारतीय
रिजर्व बैंक द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, विदेशी
मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 15 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान 1.12 अरब डॉलर
की वृद्धि हुई और सप्ताहांत पर यह 448.67 अरब डॉलर
पर रहा। इस दौरान स्वर्ण भंडार 61.6 करोड़
डॉलर बढ़कर 32.91 अरब डॉलर हो गया।
आलोच्य
सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.3 करोड़ डॉलर घटकर 4.04 अरब डॉलर
रह गया जबकि विशेष आहरण अधिकार 20 लाख डॉलर
की वृद्धि के साथ 1.43 अरब डॉलर पर पहुँच गया।(वार्ता)
Friday, May 15
Breaking News
- पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए निभानी होगी सामूहिक जिम्मेदारी: सीएम योगी
- महंगाई का बड़ा झटका! पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, भोपाल-इंदौर में जानें नए रेट
- फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ खड़ी योगी सरकार
- IPL 2026: लखनऊ बनाम चेन्नई मैच में गेंदबाजों का रहेगा दबदबा, जानें पिच रिपोर्ट
- योगी सरकार की ‘एआई फॉर ऑल’ पहल से प्रदेश के युवाओं को मिलेगा भविष्य की तकनीक का ज्ञान
- उत्तर प्रदेश ने गन्ना किसानों को किया 3.21 लाख करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान
- फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
- CM मोहन यादव के विजन से चमकेगा मध्यप्रदेश, ग्लोबल सिनेमा के जरिए दुनिया तक पहुंचेगी पहचान
- 29 मई को राम मंदिर पहुंचेगी 2000 महिलाओं की टोली, जानिए क्या है इस खास आयोजन की वजह
- सारणी मे ऊर्जीकृत हुआ 160 एम वी ए का पावर ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर

