मुंबई (mediasaheb.com) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 15 मई को समाप्त सप्ताह में 1.73 अरब डॉलर
बढ़कर 10 सप्ताह के उच्चतम स्तर 487.04 अरब डॉलर पर पहुँच गया।
यह विदेशी
मुद्रा भंडार का 06 मार्च को समाप्त सप्ताह (487.24 अबर डॉलर) के बाद का उच्चतम स्तर है। लगातार तीसरे सप्ताह
विदेशी मुद्रा के देश के भंडार में वृद्धि हुई है। इससे पहले 08 मई को समाप्त सप्ताह में यह 4.24 अरब डॉलर
की गिरावट के साथ 485.31 अरब डॉलर रहा था।
भारतीय
रिजर्व बैंक द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, विदेशी
मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 15 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान 1.12 अरब डॉलर
की वृद्धि हुई और सप्ताहांत पर यह 448.67 अरब डॉलर
पर रहा। इस दौरान स्वर्ण भंडार 61.6 करोड़
डॉलर बढ़कर 32.91 अरब डॉलर हो गया।
आलोच्य
सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.3 करोड़ डॉलर घटकर 4.04 अरब डॉलर
रह गया जबकि विशेष आहरण अधिकार 20 लाख डॉलर
की वृद्धि के साथ 1.43 अरब डॉलर पर पहुँच गया।(वार्ता)
Wednesday, October 21
Breaking News
- Motorola ला रहा वाइड-फोल्डेबल 5G स्मार्टफोन, Snapdragon प्रोसेसर और 165Hz डिस्प्ले से होगा लैस
- ट्रेन में स्पीकर पर गाना बजाना पड़ेगा भारी, रेलवे ने दी जेल और जुर्माने की चेतावनी
- विराट कोहली ODI क्रिकेट में रच सकते हैं इतिहास, न्यूजीलैंड में करना होगा ये कारनामा
- मध्य प्रदेश में ई-व्हीकल की रफ्तार तेज, 7 महीने में बढ़े 1 लाख से ज्यादा वाहन
- त्योहारों पर खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग
- भारत-जापान की साझेदारी से अंतरिक्ष का कचरा होगा साफ, पुराने सैटेलाइट का मलबा हटाने की तैयारी
- राजकोट में अहीर समाज का शाही गरबा, 1300 करोड़ के सोने के गहनों ने खींचा ध्यान
- WPL 2027 Auction: 28 अक्टूबर को कोच्चि में लगेगी खिलाड़ियों की बोली, 146 प्लेयर्स पर नजर
- जल संरक्षण से बदलेगी ग्राम दर्री की तस्वीर, 24 लाख 30 हजार लीटर वर्षा जल सहेजने की अनूठी पहल
- दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है DA हाइक, 3% बढ़ोतरी से सैलरी में कितना होगा इजाफा?

