मुंबई, (mediasaheb.com)देश में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ का
संक्रमण बढ़ने और इसके कारण कई राज्यों में लॉकडाउन के बाद आज घरेलू शेयर बाजारों
में हाहाकार मच गया और बीएसई का सेंसेक्स 13 प्रतिशत से अधिक तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का
निफ्टी 11 प्रतिशत
से ज्यादा की रिकॉर्ड गिरावट में बंद हुये जिससे निवेशकों के 14.22 लाख
करोड़ रुपये डूब गये।
पिछले कारोबारी
दिवस पर 29,9915.96 अंक पर बंद होने वाला सेंसेक्स 2,307.16 अंक
की गिरावट में खुला और सुबह 9.57 बजे तक 10 फीसदी टूट गया। दस प्रतिशत टूटते ही बाजर में
लोअर सर्किट लग गया और कारोबार 45 मिनट के लिए रोक दिया गया। उस समय सेंसेक्स 26,924.11 अंक
पर और निफ्टी 7,903 अंक
पर था। दस दिन के भीतर यह दूसरा मौका है जब शेयर बाजार में लोअर सर्किट लगा है।
इससे पहले 13 मार्च
को भी लोअर सर्किट लगा था। दुबारा कारोबार शुरू होेने पर बाजार में कुछ तात्कालिक
सुधार देखा गया। सेंसेक्स 27,900.83 अंक तक और निफ्टी 8,159.25
अंक तक पहुँच गया।
लेकिन इसके बाद एक बार फिर बिकवाली बढ़ गयी।
कारोबार की
समाप्ति पर सेंसेक्स 3,934.72 अंक
यानी 13.15 प्रतिशत
की गिरावट में 25,981.24 अंक पर बंद हुआ। यह 26 दिसंबर 2016 के
बाद का निचला स्तर है। निफ्टी अंतत: 1,014.20
अंक यानी 11.60 प्रतिशत
की गिरावट में 7,731.25 अंक
पर बंद हुआ जो 23 मई
2016 के
बाद का निचला स्तर है। यह पहला मौका है जब दोनों प्रमुख सूचकांक 10 प्रतिशत से ज्यादा
टूटे हैं। शेयर बाजार में इससे बड़ी गिरावट इसी वर्ष 12 मार्च को देखी गयी
थी जब सेंसेक्स 8.18 प्रतिशत
(2,919.26 अंक)
और निफ्टी 8.30 प्रतिशत
(868.25 अंक)
टूट गया था। सेंसेक्स का आज का निचला स्तर 25,880.83
अंक और निफ्टी का
निचला स्तर 7,583.60 अंक
रहा।
शेयर बाजार में आज
निवेशकों को 14,22,207.01 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और बीएसई का बाजार
पूँजीकरण घटकर 1,01,86,936.28 करोड़ रुपये पर आ गया।(वार्ता)
Monday, April 20
Breaking News
- एमपी कांग्रेस में संगठनात्मक सर्जरी की तैयारी, ओंकार, सिद्धार्थ सहित कई जिलाध्यक्षों पर गाज गिर सकती है
- मध्य प्रदेश के सबसे ऊंचे स्थान पर सेब के बागान, पचमढ़ी में गर्म जलवायु में तोड़ा ठंडे इलाके का मिथक
- आप एक अनपढ़ आदमी हैं, अपनी शक्तियां भी नहीं जानते
- किसानों को खरीफ की तैयारी के लिए कृषि विभाग युद्ध-स्तर पर कर रहा कार्य: कृषि मंत्री कंषाना
- दुनिया में तेल संकट के बीच भारत को मिला खजाना, 42.5 टन सोने का भंडार, डॉलर की बारिश अगले माह से
- उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा
- इंदौर की मेट्रो ट्रेन में सफर का सपना सरकारी औपचारिकताओं और ‘अतिथि’ के इंतजार में फंसा
- 8वीं पास को बिना ब्याज 10 लाख तक का लोन दे रही सरकार, जानें कैसे मिलेगा फायदा
- भारत-सिंगापुर सेमीकंडक्टर सहयोग को मिला नया जोर, उद्योग की नजर नए निवेश पर
- चुनावी मोड में BJP, MP की कमजोर 70 विधानसभा सीटों पर मंत्रियों की ड्यूटी, रणनीति का हिस्सा


