मुंबई, (mediasaheb.com)देश में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ का
संक्रमण बढ़ने और इसके कारण कई राज्यों में लॉकडाउन के बाद आज घरेलू शेयर बाजारों
में हाहाकार मच गया और बीएसई का सेंसेक्स 13 प्रतिशत से अधिक तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का
निफ्टी 11 प्रतिशत
से ज्यादा की रिकॉर्ड गिरावट में बंद हुये जिससे निवेशकों के 14.22 लाख
करोड़ रुपये डूब गये।
पिछले कारोबारी
दिवस पर 29,9915.96 अंक पर बंद होने वाला सेंसेक्स 2,307.16 अंक
की गिरावट में खुला और सुबह 9.57 बजे तक 10 फीसदी टूट गया। दस प्रतिशत टूटते ही बाजर में
लोअर सर्किट लग गया और कारोबार 45 मिनट के लिए रोक दिया गया। उस समय सेंसेक्स 26,924.11 अंक
पर और निफ्टी 7,903 अंक
पर था। दस दिन के भीतर यह दूसरा मौका है जब शेयर बाजार में लोअर सर्किट लगा है।
इससे पहले 13 मार्च
को भी लोअर सर्किट लगा था। दुबारा कारोबार शुरू होेने पर बाजार में कुछ तात्कालिक
सुधार देखा गया। सेंसेक्स 27,900.83 अंक तक और निफ्टी 8,159.25
अंक तक पहुँच गया।
लेकिन इसके बाद एक बार फिर बिकवाली बढ़ गयी।
कारोबार की
समाप्ति पर सेंसेक्स 3,934.72 अंक
यानी 13.15 प्रतिशत
की गिरावट में 25,981.24 अंक पर बंद हुआ। यह 26 दिसंबर 2016 के
बाद का निचला स्तर है। निफ्टी अंतत: 1,014.20
अंक यानी 11.60 प्रतिशत
की गिरावट में 7,731.25 अंक
पर बंद हुआ जो 23 मई
2016 के
बाद का निचला स्तर है। यह पहला मौका है जब दोनों प्रमुख सूचकांक 10 प्रतिशत से ज्यादा
टूटे हैं। शेयर बाजार में इससे बड़ी गिरावट इसी वर्ष 12 मार्च को देखी गयी
थी जब सेंसेक्स 8.18 प्रतिशत
(2,919.26 अंक)
और निफ्टी 8.30 प्रतिशत
(868.25 अंक)
टूट गया था। सेंसेक्स का आज का निचला स्तर 25,880.83
अंक और निफ्टी का
निचला स्तर 7,583.60 अंक
रहा।
शेयर बाजार में आज
निवेशकों को 14,22,207.01 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और बीएसई का बाजार
पूँजीकरण घटकर 1,01,86,936.28 करोड़ रुपये पर आ गया।(वार्ता)
Saturday, July 4
Breaking News
- 4 जुलाई 2026 राशिफल: शनिवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत? जानें धन लाभ और सफलता के योग
- धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग
- सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र
- भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल
- मानव दुर्व्यापारके विरुद्ध प्रभावी विवेचना, समन्वय एवं पुनर्वास को लेकर पुलिस मुख्यालय में एक दिवसीय राज्य स्तरीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित
- विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से
- ‘चिरायु’ दल ने लौटाई मुस्कान, जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति
- सरकार गांव, गरीब और किसानों की तरक्की के लिए प्रतिबद्ध-मंत्री टंक राम वर्मा
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की


