नई दिल्ली (mediasaheb.com) संसद
का बजट सत्र 31 जनवरी
से शुरू हो रहा है और 03 अप्रैल
तक चलेगा तथा इसमें कुल 31 बैठकें
होंगी।
राज्यसभा सचिवालय
से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बजट सत्र दो चरणों में होगा। पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी तक चलेगा।
पहले दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित
करेंगे और उसके आधे घंटे बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जायेगा। इसे दोनों सदनों
की अलग-अलग बैठकों में पेश किया जायेगा। अगले दिन 01 फरवरी को शनिवार के दिन वित्त मंत्री निर्मला
सीतारमण लोकसभा में बजट पेश करेंगी। बजट पेश करने के लिए उस दिन शनिवार होने के
बावजूद संसद में कामकाज होगा।
उन्नीस दिन के
मध्यावकाश के बाद 02 मार्च
को सत्र का दूसरा चरण शुरू होगा जो 03 अप्रैल तक चलेगा। इस बीच 10 मार्च को होली और 02 अप्रैल को रामनवमी
की छुट्टी रहेगी जबकि होली से एक दिन पहले 09 मार्च को सोमवार के दिन दोनों सदनों की बैठक नहीं
होगी।(वार्ता)
Wednesday, October 14
Breaking News
- किशोर कुमार, गायन और अभिनय से हमारी स्मृतियों में रहेंगे मौजूद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- भारत के लिए बड़ी चेतावनी! 10 दिन में बढ़ सकता है कच्चे तेल का संकट, SBI रिसर्च ने जताई चिंता
- भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाएगा ‘समर्थक’, जल्द बेड़े में होगा शामिल
- GST काउंसिल के फैसले से मेडिकल इक्विपमेंट इंडस्ट्री खुश, AiMeD ने सरकार का जताया आभार
- भोपाल GMC में रोबोटिक सर्जरी पर विशेष सत्र, जल्द हमीदिया अस्पताल में शुरू होगी सुविधा
- युवा उत्सव में वाद-विवाद एवं रंगोली प्रतियोगिता हुई सम्पन्न
- CJI सूर्यकांत के मुहावरे से बनी MJP, 72 घंटे में 3 लाख फॉलोअर्स
- TVS Radeon का त्योहारी धमाका! 69 KM माइलेज वाली बाइक हुई अपडेट, टॉप वेरिएंट ₹7,500 सस्ता
- WhatsApp का बड़ा अपडेट! अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, जानें कैसे करेगा काम
- लाडली बहनों के खाते में आज आएगी 41वीं किस्त, CM मोहन यादव 14 अक्टूबर को करेंगे राशि ट्रांसफर


