नई दिल्ली (mediasaheb.com) संसद
का बजट सत्र 31 जनवरी
से शुरू हो रहा है और 03 अप्रैल
तक चलेगा तथा इसमें कुल 31 बैठकें
होंगी।
राज्यसभा सचिवालय
से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बजट सत्र दो चरणों में होगा। पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी तक चलेगा।
पहले दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित
करेंगे और उसके आधे घंटे बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जायेगा। इसे दोनों सदनों
की अलग-अलग बैठकों में पेश किया जायेगा। अगले दिन 01 फरवरी को शनिवार के दिन वित्त मंत्री निर्मला
सीतारमण लोकसभा में बजट पेश करेंगी। बजट पेश करने के लिए उस दिन शनिवार होने के
बावजूद संसद में कामकाज होगा।
उन्नीस दिन के
मध्यावकाश के बाद 02 मार्च
को सत्र का दूसरा चरण शुरू होगा जो 03 अप्रैल तक चलेगा। इस बीच 10 मार्च को होली और 02 अप्रैल को रामनवमी
की छुट्टी रहेगी जबकि होली से एक दिन पहले 09 मार्च को सोमवार के दिन दोनों सदनों की बैठक नहीं
होगी।(वार्ता)
Saturday, June 20
Breaking News
- 20 जून का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सतर्क
- कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन
- छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार
- रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल
- छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर
- मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित
- एमपी के नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने परीक्षा और रिजल्ट जारी करने की दी अनुमति
- पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य के लिए मध्यप्रदेश पुलिस को लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय सम्मान
- MP की नई ट्री ट्रांसलोकेशन पॉलिसी: एक पेड़ काटने पर लगाने होंगे 20 पौधे, 80% पेड़ शिफ्ट करना होगा अनिवार्य


