दंतेवाड़ा, (mediasaheb.com) जिले के कुआकोंडा इलाके में मंगलवार की शाम हुई नक्सली घटना के बाद बुधवार की सुबह जिले की पुलिस लाइन में भाजपा विधायक भीमा मंडावी और शहीद हुए चारों जवानों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री डॅा रमन सिंह और लता उसेंडी समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। साथ ही शहीदों को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। बुधवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विधायक के परिजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण और सीआरपीएफ के वरिष्ठ जवान भी मौजूद रहे। दोपहर तीन बजे विधायक मंडावी का उनके पैतृक गांव गदापाल में अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसमें सीएम भूपेश के साथ ही पूर्व सीएम रमन सिंह और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भाजपा विधायक के काफिले पर नक्सलियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में हेड कांस्टेबल छगन कुलदीप, रामलाल ओयामी, आरक्षक सोमडू कवासी एवं चालक दंतेश्वर राव शहीद हो गए हैं। (हि स)।
Tuesday, April 7
Breaking News
- 7 अप्रैल 2026 का राशिफल: मेष राशि वालों की बढ़ेगी भागदौड़, सिंह और मकर को मिलेगा मेहनत का फल
- बीजेपी स्थापना दिवस पर वसुंधरा राजे के तीखे तेवर, अवसरवादियों की जगह मूल वफादारों को तवज्जो देने की उठाई मांग
- Iran-US Ceasefire: ईरान ने 45 दिन के युद्धविराम और होर्मुज बंद करने की शर्तों को नकारा
- क्या अगले 48 घंटे में US-ईरान के बीच सीजफायर होगा? ईरान का मध्यस्थों को नया प्रस्ताव
- लखनऊ मेट्रो में बड़ी सुरक्षा चूक, बादशाहनगर स्टेशन पर महिला के बैग से 53 जिंदा कारतूस बरामद
- राजस्थान हाउसिंग बोर्ड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, जूनियर असिस्टेंट के पदों पर नियुक्तियों पर लगा ग्रहण
- Vyatipat Yog 2026: 25 अप्रैल को बनेगा खतरनाक व्यतिपात योग, इन 4 राशियों को रहेगी विशेष सतर्कता
- मंत्री टेटवाल ने विजेताओं को दी बधाई, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत के लिए दी शुभकामनाएं
- डीजीपी कैलाश मकवाणा के निर्देश पर प्रदेशभर में नशे के विरुद्धप्रभावी कार्रवाई
- बिहार की राजनीति में निशांत कुमार की एंट्री, नीतीश कुमार के सामने लगे अगले मुख्यमंत्री के नारे


