रायपुर, (mediasaheb.com) दंतेवाड़ा में भाजपा विधायक भीमा मंडावी और पुलिस जवानों पर हुए नक्सली हमले की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कड़ी निंदा की है। संघ के प्रांत प्रचारक बिसराराम यादव ने कहा है, ‘‘भाजपा के लोकप्रिय विधायक भीमा मंडावी और पुलिस के चार जवानों की माओवादियों ने नियोजित ढंग से हत्या की है। मतदान के ठीक 36 घंटे पूर्व हुई ये बर्बर घटना माओवादियों द्धारा लोकतंत्र को नष्ट करने की दानवी कोशिश को प्रकट करता है। संघ दु:ख की घड़ी में शहीद के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता है।’’ संघ ने चुनाव आयोग और प्रदेश सरकार से मतदाताओं, चुनाव कार्य में पुलिस के जवानों और कर्मचारीयों की सुरक्षा की मांग की है। साथ ही लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के लिए संघ ने पूरी ताकत झोंक दी है। संघ के क्षेत्र प्रचारक दीपक विस्पुते छत्तीसगढ़ के अलग-अलग क्षेत्र में पहुंचकर लोगों से मिल रहे हैं। वे छत्तीसगढ़ के प्रांत प्रचारक रहे हैं, जिससे वे यहां की परिस्थितियों से परिचित हैं। संघ ने छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए करीब 10 हजार स्वयंसेवकों को उतारा है, जो घर-घर जाकर मतदान करने के लिए जागरूक कर रहे हैं और राष्ट्रवाद की भावना जागृत करने का भी काम कर रहे हैं।(हि.स.)।
Monday, September 28
Breaking News
- 28 सितंबर राशिफल: सोमवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, मिलेगी तरक्की
- महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में आया बदलाव, सिलाई मशीन ने खोली आत्मनिर्भरता की राह
- सीएम योगी के निर्देश पर आपदा पीड़ितों को तत्काल मिल रही राहत, 24 घंटे में चार-चार लाख की आर्थिक सहायता
- सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका का आधार, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
- अधिकारियों को युद्धस्तर पर काम कर जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति सामान्य करने के निर्देश
- बीजों की कोठरी में सहेजी है पीढ़ियों की खुशहाली, मझगवां के आदिवासी परिवारों ने बचाकर रखी देसी अनाज की विरासत
- ट्रेड शो में बागपत के घेवर का स्वाद चख बोले लोग, सावन के बाद भी खूब भा रहा*
- यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे दिन कौशल विकास मिशन के पवेलियन में हुनर, रचनात्मकता और सीखने का उत्साह
- पक्की छत से बदली जिंदगी, प्रधानमंत्री आवास योजना ने जशपुर के हजारों परिवारों के सपनों को दिया आकार
- सेवा की कहानी: ग्रामीणों की मांग पर बना सकालो मुरना बांध, जल संकट से मिली राहत और 45 हेक्टेयर खेती को मिला पानी


