नयी दिल्ली (mediasaheb.com) कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के एक ही दिन में करीब सात हजार मामले आने के साथ भारत इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देशों में शामिल हो गया है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, आज कुल 6,977 नये मामले सामने आये। अब तक देश में 1,38,845 मरीजों में इस वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। देश में इस समय कोरोना वायरस के 77,103 मरीज उपाचाराधीन हैं और 57,721 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 4,021 लोगों को नहीं बचाया जा सका।
इसके साथ ही देश में कोविड-19 के कुल मरीजों की संख्या ईरान से अधिक हो गयी है और इस मामले में हम 10वें स्थान पर पहुँच गये हैं। दुनिया भर में कोविड-19 के 54 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। कुल 16.43 लाख मामलों के साथ अमेरिका इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। इसके बाद क्रमश: ब्राजील (3.63 लाख), रूस (3.44 लाख), ब्रिटेन (2.60 लाख), स्पेन (2.35 लाख), इटली (2.29 लाख), फ्रांस (1.82 लाख), जर्मनी (1.80 लाख) और तुर्की (1.56 लाख) का स्थान है।
भारत में मई महीने में ही एक लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक 01 मई की सुबह देश में इस महामारी के 35,043 मामलों की पुष्टि हुई थी जो आज सुबह बढ़कर 1,38,845 पर पहुँच गयी। इस प्रकार महज 24 दिन में 1,03,802 मामले सामने आ चुके हैं।(वार्ता)(thestates.news)
Saturday, June 13
Breaking News
- छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बड़ा बदलाव: राष्ट्रगान के साथ गूंजेंगे राज्यगीत और वैदिक मंत्र
- Amazon के विज्ञापन पर विवाद: आर्यभट्ट के कथित मजाक से नाराज हिंदू संगठन, भेजा लीगल नोटिस
- श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनीं महक नरवासे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया सम्मानित
- अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी विवाद: सीएम योगी ने विपक्ष को दी नसीहत
- पीठ की चोट के कारण नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग से बाहर, स्विट्जरलैंड में जारी है रिकवरी
- सोशल मीडिया पर दोस्ती, शादी का झांसा और दुष्कर्म का आरोप: रायपुर में नायब तहसीलदार पर केस दर्ज
- iPhone 15 vs iPhone 16: कीमत घटने के बाद कौन सा iPhone 2026 में ज्यादा सही?
- ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद पर कॉमेडियन प्रणित मोरे ने मांगी माफी
- यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट की पूरी प्रक्रिया
- जमशेदपुर में रोजगार बढ़ाने की रणनीति, स्वयं सहायता समूहों और पथ विक्रेताओं को मिलेगा बड़ा सहारा


