बीजिंग/ जेनेवा/ नयी दिल्ली, (mediasaheb.com) वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और अब तक विश्व के अधिकतर देशों में इस महामारी से दो लाख से अधिक लोगों की मौत हो गयी है तथा 21 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं।
यूरोपीय देश इटली में सबसे अधिक 79494 लोगों की इसके कहर से मौत हुयी है।
जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किये गये ताजा आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में कोरोना वायरस से कुल 2156911 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 202555 हो गयी है।(वार्ता)


