लंदन, (mediasaheb.com)
काउंटी
टीम लंकाशायर ने कोरोना वायरस के कारण क्रिकेट गतिविधियां ठप्प पड़ जाने के बाद इस
सत्र में बीजे वाटलिंग, ग्लेन मैक्सवेल और जेम्स फाकनर का अनुबंध
रद्द कर दिया है।
कोरोना के प्रकोप के कारण इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड
(ईसीबी) ने 28 मई तक देश में सभी तरह के क्रिकेट खेले
जाने पर पाबंदी लगा दी है।
लंकाशायर ने तीनों क्रिकेटरों का अनुबंध रद्द करने के साथ-साथ
इन्हें अगली गर्मियों 2021 में अनुबंधित करने का विकल्प खुला रखा
है। वाटलिंग न्यूजीलैंड के विकेटकीपर हैं, मैक्सवेल
ऑस्ट्रेलिया के आलराउंडर हैं जबकि फाकनर ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज
हैं।
इससे पहले भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का काउंटी क्लब
ग्लोसेस्टरशायर के साथ इस वर्ष की शुरुआत में हुआ अनुबंध टूट गया था। पुजारा ने
काउंटी चैम्पियनशिप सीजन में क्लब के साथ शुरूआती छह मुकाबले खेलने के लिए फरवरी
में अनुबंध पर हस्ताक्षर किये थे। लेकिन यह अनुबंध टूट गया।
कोरोना के कारण सीजन के स्थगित होने की वजह से केवल पुजारा ही
नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज माइकल नेसेर का सरे के साथ भी अनुबंध टूट
गया था।
काउंटी टीम हेम्पशायर और ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन
ने आपसी सहमति से अनुबंध रद्द कर दिया था। हेम्पशायर क्रिकेट के अनुसार उसने
काउंटी चैंपियनशिप के आगामी सत्र के लिए ऑफ स्पिनर लियोन के साथ अपना अनुबंध रद्द
कर दिया है।(वार्ता)
Saturday, October 3
Breaking News
- हिमाचल में बढ़े 21 हजार गरीब परिवार, कुल संख्या 2.87 लाख पहुंची
- दिल्ली में महिलाओं का पिंक टिकट होगा बंद! मुफ्त बस सफर के लिए लेना होगा ‘पिंक सहेली कार्ड’
- EPFO का बड़ा अपडेट! नौकरी बदलते ही अपने आप ट्रांसफर होगा PF का पैसा
- बिहार में 3 नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की तैयारी तेज, जमीन जुटाने के लिए नियुक्त होंगे कंसल्टेंट
- भारत आ रहा BYD का लग्जरी कार ब्रांड DENZA, जारी हुआ पहला टीजर
- OBC क्रीमीलेयर पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, माता-पिता की सैलरी से तय नहीं होगी पात्रता
- राजभर के 2 विधायक सपा को देंगे वोट? ओमप्रकाश राजभर ने खुद बताई स्थिति
- रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, दलहन-तिलहन पर सरकार का खास जोर
- डिंडौरी में डेढ़ लाख पेड़ों की कटाई का लक्ष्य, अब तक सिर्फ 4516 पेड़ कटे
- 8वें वेतन आयोग के बीच OPS की मांग, सरकार लाई NPS की नई ‘तत्काल’ स्कीम


