नई दिल्ली, (mediasaheb.com) । भारत #India के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा #Rohit Sharma ने हाल ही में किए एक इंस्टाग्राम लाइव सत्र में एक प्रशंसक को अंग्रेजी में बोलने के लिए मना कर हिन्दी में बात करने के लिए कहा है। इस लाइव सत्र में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी शामिल थे। दरअसल, जिस वक्त रोहित और बुमराह लाइव चैट कर रहे थे उसी दौरान एक फैन ने उनसे अंग्रेजी में बात करने के लिए कहा। इसे लेकर रोहित शर्मा ने एक शानदार जवाब देते हुए कहा कि कुछ लोग मुझे अंग्रेजी में बात करने के लिए कह रहे हैं। मगर हम इंडियन है तो हिन्दी में ही बात करेंगे। जब इंटरव्यू देंगे तब अंग्रेजी में बात करेंगे, अभी घर पर है तो हिन्दी में ही बात करेंगे। लाइव चैट में उनके साथ शामिल जसप्रीत बुमराह ने इस सवाल का जवाब काफी मजाकिया ढंग में दिया। बुमराह ने कहा कि अंग्रेजी में बात करो तो लोग कहते हैं कि हिन्दी में बात करो और जब हिन्दी में बात करो तो लोग कहते हैं कि अंग्रेजी में बात करो। उन्होंने इस लाइव सत्र में आईपीएल और दूसरे विषयों के बारे में भी बात की।बता दें, कोरोना वायरस #Corona virus महामारी के चलते पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडॉउन चल रहा है जिस कारण 29 मार्च से शुरू होने वाला आईपीएल अब 15 अप्रैल से शुरू होगा। चीन के वुहान शहर से शुरू हुई इस महामारी से अब तक विश्व भर में 45000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, वहीं 9 लाख से ज्यादा लोग अभी भी इससे संक्रमित है। (हि. स.)
Saturday, October 3
Breaking News
- स्वयं के जामवंत खुद बनें युवा – कुलगुरु डॉ. दिवाकर सिंह राजपूत
- IND vs PAK: वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर सैम अयूब का ‘बेबी सेलिब्रेशन’, अभिषेक शर्मा ने बल्ले से दिया करारा जवाब
- MP में पटवारियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, स्वामित्व योजना में काम नहीं करने पर बर्खास्तगी का अल्टीमेटम
- IND vs PAK Final: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रन का टारगेट, तिलक वर्मा की तूफानी फिफ्टी
- वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय
- अमित शाह के कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा बढ़ी, कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस अलर्ट
- अमित शाह रात 12 बजे पहुंचे भोपाल, स्टेट हैंगर पर CM और BJP प्रदेश अध्यक्ष ने की अगवानी
- गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग ने जांच समिति गठित की
- प्रणवी उर्स ने रचा इतिहास, गोल्फ में गोल्ड जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
- आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, 2027 से पहले बड़ा संगठनात्मक बदलाव


