नयी दिल्ली, (mediasaheb.com) केन्द्र ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से कहा है कि तब्लीगी जमातियों के देश के अलग हिस्सों में जाकर लोगों से मिलने के कारण कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को रोकने के प्रयासों को ठेस लग सकती है इसलिए इनका पता लगाने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान शुरू किया जाना चाहिए।
कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों के साथ आज यहां वीडियो कान्फ्रेन्स के जरिए कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। यहां निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज में एक आयोजन में बड़ी संख्या में देश और विदेश के लोगों के हिस्सा लेने और बाद इनमें से कई लोगों के विभिन्न राज्यों में जाने के खुलासे के मामले का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम से देश में कोरोना वायरस से निपटने के लिए किये जा रहे प्रयासों को ठेस लग सकती है। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों को इन तब्लीगी जमातियों की पहचान कर उनसे मिलने वाले लोगों का युद्ध स्तर पर पता लगाना होगा।
उन्होंने कहा कि तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले विदेशियों ने वीजा नियमों का उल्लंघन किया है। राज्यों से कहा गया है कि वीजा नियमों का उल्लंघन करने वाले विदेशियों और तब्लीगी जमात का आयोजन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करें।(वार्ता)
Monday, October 5
Breaking News
- बस्तर अंचल नक्सली हिंसा के दौर से बाहर निकलकर विकास की नई दिशा में अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- इलाज के खर्च की चिंता हुई कम, आयुष्मान कार्ड से विजय पंडो के परिवार को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल
- महात्मा गांधी सान्दीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया संसद भवन का भ्रमण
- संकट की घड़ी में बाढ़ प्रभावितों के साथ मजबूती से खड़ी छत्तीसगढ़ सरकार
- पीएम गति शक्ति पर मध्यप्रदेश के नवाचार बने अन्य राज्यों के लिए उदाहरण : केन्द्रीय मंत्री गडकरी
- पंखों को मिली रफ्तार: सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा की राह हुई आसान
- परिवहन सेवाओं का हो रहा आधुनिकीकरण, डिजिटल सुविधाओं से लोगों के काम होंगे आसान: मंत्री केदार कश्यप
- सीएम हेल्पलाइन 1076 से हो रहा समस्याओं का प्रभावी और समयबद्ध समाधान
- मुख्यमंत्री युवा सम्मेलन में दिखेगा मध्यप्रदेश का नवाचार और प्रौद्योगिकी सामर्थ्य
- पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी का देशभर में परचम, दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित


