नयी दिल्ली, (mediasaheb.com) देश के विभिन्न राज्यों में कल से आज तक कोरोना वायरस (कोविड-19) के 386 नये मामले सामने आने के बाद इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1637 हो गयी और मृतकों की संख्या 38 हो गयी है। इनमें मौत के तीन नये मामले हैं और कोरोना वायरस संक्रमित 132 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता लव अग्रवाल ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कल से आज तक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी का कारण दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात में शामिल हुए लोगों को देश के विभिन्न हिस्सों में जाना है।
इसके अलावा जहां पर भी कोरोना वायरस के पाजिटिव मामले पाये गये हैं वहां की राज्य सरकारों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां भी ऐसे मामले देखे गए हैं वहां सघन जांच अभियान चलाकर संभावित मामलों की ट्रेसिंग की जाए और जरूरत हो तो उनको क्वारंटीन किया जाए अथवा अस्पताल में रखा जाए। इसके साथ ही तब्लीगी जमात से 1800 लोग जो दिल्ली में थे उनको नौ अस्पतालों और क्वारंटीन सेंटरों में शिफ्ट कर दिया गया है लेकिन यह सभी को ध्यान में रखना है कि किसी एक व्यक्ति की लापरवाही पूरे समाज के लिए खतरा बन सकता है और ऐसे समय में सभी को धार्मिक समारोहों के आयोजन से बचना चाहिए। लॉकडाउन के दौरान सामाजिक दूरी के सभी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन हो।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पिछले दो दिनों में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में जो इजाफा हुआ है, वह राष्ट्रीय रुझान को नहीं दर्शाता है।(वार्ता)
Tuesday, October 6
Breaking News
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशपुर में आदिवासी विद्यार्थियों के लिए छात्रावास अधोसंरचना का विस्तार
- रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए नहीं लगाने पड़े चक्कर, गौतम सिंह को मिली बड़ी राहत
- 6 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए खास रहेगा मंगलवार, धन-करियर में मिल सकता है लाभ
- सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विद्यार्थियों की रचनात्मकता से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- जल की हर बूंद सहेजने की मुहिम, ग्रामीणों को मिल रहा स्थानीय रोजगार
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 का कमाल एक फोन कॉल से जशपुर के तपकरा में बहाल हुई जलापूर्ति 200 परिवारों को मिली राहत
- बाल विवाह पर अब और कसेगा शिकंजा, सीएमपीओ को मिलेगा कानून और कार्रवाई का गहन प्रशिक्षण
- कस्बों और नगरों से राजधानी तक पहुंचना हुआ है सुगम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- बस्तर अंचल नक्सली हिंसा के दौर से बाहर निकलकर विकास की नई दिशा में अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- इलाज के खर्च की चिंता हुई कम, आयुष्मान कार्ड से विजय पंडो के परिवार को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल


