मुंबई(mediasaheb.com)|विश्व
क्रिकेट की दो दिग्गज टीमों की टक्कर में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे
में मंगलवार को 49.1 ओवर में 255 रन का
चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
भारत ने ओपनर एवं उपकप्तान रोहित शर्मा (10) को जल्दी
गंवाया लेकिन शिखर धवन (74) और तीसरे नंबर पर उतरे लोकेश राहुल (47) ने दूसरे विकेट के लिए 121 रन की
मजबूत साझेदारी की। इस साझेदारी के टूटने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गयी और अन्य
कोई बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया।
भारतीय कप्तान विराट कोहली 16, श्रेयस
अय्यर चार, विकेटकीपर ऋषभ पंत 28, रवींद्र जडेजा 25 और
शार्दुल ठाकुर 13 रन बनाकर आउट हुए। पंत और जडेजा ने छठे
विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की। दसवें नंबर के
बल्लेबाज कुलदीप यादव ने 17 रन बनाये।
रोहित को मिशेल स्टार्क ने पांचवें ओवर में डेविड वार्नर के
हाथों कैच कराया। रोहित ने 15 गेंदों पर
10 रन में दो चौके लगाए। शिखर और राहुल के बीच शतकीय
साझेदारी से ऐसा लग रहा था कि भारत बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब होगा लेकिन दोनों
जमे हुए बल्लेबाजों के विकेट छह रन के अंतराल में गिर गए जिससे भारतीय उम्मीदों को
गहरा झटका लगा।(वार्ता)
Tuesday, June 23
Breaking News
- भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी: प्रो लीग में रोमांचक मुकाबले से पहले बड़ा अपडेट
- यूपी में बढ़े पर्यटक तो योगी सरकार ने किया ‘होम स्टे नीति’ में बड़ा बदलाव
- बिहार में स्कूलों के लिए तय हुई शिक्षकों की न्यूनतम संख्या, आदेश जारी
- यूपी में बाजार स्ट्रीट पर दुकान के साथ मकान बनाने की मिली अनुमति
- राजगढ़ के लाल मोहन नागर को आज मिलेगा पद्मश्री, जल-पर्यावरण क्रांति के लिए राष्ट्रपति भवन में होगा सम्मान
- राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! कई अधिकारियों के तबादले, जानें किसे मिली नई जिम्मेदारी
- कुणाल शाह बन सकते हैं WhatsApp के नए ग्लोबल CEO, मेटा में बड़ा बदलाव
- डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि
- लखनऊ अग्निकांड की जांच SIT को सौंपी, सात दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश
- प्रेमानंद महाराज की सलाह, नदियों में सिक्का डालना नहीं है शास्त्रसम्मत


