नई दिल्ली
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) सहित भारत के शीर्ष बैंकों ने कहा कि उनके एटीएम और डिजिटल सेवाएं पूरी तरह से काम कर रही हैं और सभी ऑपरेशन सामान्य हैं। बैंकों की ओर से यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर चल रही उन फर्जी खबरों के जवाब में की गई है, जिनमें दावा किया गया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आने वाले दिनों में एटीएम बंद होने की संभावना है।
भारतीय स्टेट बैंक ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "हमारे सभी एटीएम, सीडीएम/एडीडब्ल्यूएम और डिजिटल सेवाएं पूरी तरह से चालू हैं और जनता के उपयोग के लिए उपलब्ध हैं।"
इसके साथ ही भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने अपने ग्राहकों से कहा कि वे असत्यापित जानकारी पर भरोसा न करें। वहीं, पंजाब नेशनल बैंक ने भी कहा, "हमारी सभी डिजिटल सेवाएं भी सुचारू रूप से चल रही हैं, जिससे आप घर बैठे ही आसानी से बैंकिंग सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं।" केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब एंड सिंध बैंक ने भी इसी तरह के पोस्ट किए हैं।
मंत्रालय ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शाम को बैंकों और वित्तीय संस्थानों की साइबर सुरक्षा तैयारियों पर समीक्षा बैठक करेंगी। इससे पहले देश की सरकारी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल ने कहा था कि देश में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल,डीजल और एलपीजी मौजूद है और घबराहट में अतिरिक्त खरीदारी न करें।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में सरकारी तेल विपणन कंपनी ने लिखा, "इंडियन ऑयल आपको यह आश्वस्त करना चाहता है कि देशभर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है। हमारी आपूर्ति श्रृंखलाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं, और सभी रिटेल आउटलेट्स पर ईंधन और एलपीजी आसानी से उपलब्ध हैं।"
Friday, July 3
Breaking News
- नई ईवी पॉलिसी 2026: इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 1.5 लाख रुपये तक का लाभ
- राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों की छूट 10 जुलाई तक बढ़ाई गई
- SIR प्रक्रिया में BLO को 2002 वोटर सूची मिलान में आ रही बड़ी दिक्कत
- रायपुर : कौशल विकास से बंदियों के पुनर्वास को नई दिशा
- 61 की उम्र में तीसरी शादी करेंगे आमिर खान? 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग घर पर होंगी रस्में
- UP Mango Festival: आधा किलो का आम देख CM योगी हुए खुश, प्रदर्शनी में आकर्षण का बना केंद्र
- नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- बिना सहमति किसी को मजबूर नहीं कर सकती पुलिस
- यूपीएससी प्रीलिम्स पास एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा तैयारी के लिए मिलेंगे 1.5 लाख
- सीएम योगी के संकल्प से खुशहाल हुई ‘खुशी’ की जिंदगी, इलाज-शिक्षा के बाद अब आय का पक्का इंतजाम
- स्मार्ट मीटरों की जांच के आदेश, बिजली नियामक आयोग ने मांगी गुणवत्ता रिपोर्ट


