रायपुर,(mediasaheb.com) | माट्स स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MSEIT), आरंग, रायपुर में TECHFEST 1.0 का भव्य शुभारंभ हुआ। यह तकनीकी महोत्सव 27 मार्च से शुरू होकर युवाओं के लिए नवाचार और तकनीकी कौशल को बढ़ावा देने का एक अनूठा मंच प्रदान कर रहा है।
उद्घाटन समारोह में माट्स विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार श्री गोकुलनंदा पांडा, माननीय कुलपति डॉ. के.पी. यादव, MSEIT की निदेशक डॉ. आशा अंभाइकर, एवं विभिन्न संकायों के डीन एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई।
इस अवसर पर कई प्रख्यात उद्योग विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों से संवाद किया, जिनमें विकास जोशी (फ्यूचर जनरेशन टेक्नोलॉजी), पियूष कुमार कश्यप (SNF Floerger – वाटर साइंस सेगमेंट) और आयुष तिवारी (सीनियर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, श्री नकोडा पाइप्स इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड) प्रमुख रहे।
टेकफेस्ट के दौरान विभिन्न तकनीकी मॉडलों की प्रदर्शनी की गई, जो छात्रों की नवाचार क्षमता को दर्शाती है। इसके अलावा रोबोवार, ट्रेजर हंट, ड्रोन रेसिंग, और CAD डिजाइन प्रतियोगिता जैसी कई रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
TECHFEST 1.0 माट्स विश्वविद्यालय के छात्रों को तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में नई संभावनाओं को तलाशने का सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है। यह कार्यक्रम न केवल छात्रों की तकनीकी दक्षता को निखारेगा, बल्कि उन्हें उद्योग विशेषज्ञों के साथ संवाद का भी अवसर देगा।
Friday, October 23
Breaking News
- 23 अक्टूबर राशिफल: शुक्रवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की के योग
- भोपाल मास्टर प्लान 2047 के विरोध में किसानों का प्रदर्शन
- डाक विभाग की GDS भर्ती में फर्जीवाड़ा, CBI जांच में खुलासा
- गिलहरी के बच्चों को बचाने 15 किमी दूर पहुंचे गंगा सिंह
- मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई
- राष्ट्रीय एकता दिवस एवं नशामुक्ति का संदेश लेकर मध्यप्रदेश से रवाना हुआ 7 सदस्यीय बाइक दल
- भोपाल में हाउसिंग बोर्ड के जर्जर मकानों का होगा पुनर्निर्माण : मंत्री सारंग
- सोशल इम्पैक्ट बॉण्ड लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना मध्यप्रदेश : राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौर
- राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर के महाविद्यालयों में होगा ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’
- मुख्य सचिव बर्णवाल ने पांचवी राज्य स्तरीय एनसीओआरडी बैठक में दिए निर्देश


