नई दिल्ली,( mediasaheb.com) । गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया है कि प्रवासी श्रमिकों के लिए अभी तक 468 विशेष ट्रेनें चलाई गईं और 5 लाख से अधिक लोगों को उनके घर तक पहुंचाया गया है। सोमवार को नियमित प्रेसवार्ता में श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को 101 ट्रेनें चलाई गई थीं।उन्होंने बताया कि कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सभी मुख्य सचिवों के साथ रविवार को बैठक की थी, जिसमें प्रवासी श्रमिकों को घर तक पहुंचने को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान यह कहा गया कि किसी भी स्थिति में श्रमिक ट्रेन की पटरियों का इस्तेमाल यात्रा के लिए न करें। उनके लिए ट्रेन या फिर बस की व्यवस्था की जानी चाहिए। श्रमिक पैदल यात्रा कर रहे हैं तो उनको रोककर आश्रय स्थलों में रुकवाया जाए और उन्हें भोजन व पानी आदि की तब तक व्यवस्था की जाए, जब तक उनके लिए ट्रेन या बस का इंतजाम न हो जाए। श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे 12 मई से चरणबद्ध तरीके से ट्रेन चलाने जा रही है। कन्फर्म टिकट पर ही पैसेंजर प्लेटफॉर्म के अंदर जा सकते हैं। ई-टिकट है तो किसी पास की जरूरत नहीं है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि 23 विमान के जरिए वंदे भारत मिशन के तहत 4 हजार भारतीयों को वापस लाया गया है।(हि.स.)
Wednesday, October 21
Breaking News
- 21 अक्टूबर राशिफल: बुधवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के योग
- अमेरिका का ईरान के नेवी बेस पर हमला, अरब सागर तक पहुंची जंग की आंच
- भोपाल में 26 अक्टूबर को होगा महाअनुष्ठान, 1100 वैदिक आचार्य करेंगे 1 करोड़ अर्चन
- पटना में सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को विदाई, लाल-सफेद साड़ियों में सजी महिलाओं ने निभाई परंपरा
- राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर के बाद लगी आग; 3 युवकों की मौत
- रामदयालुनगर स्टेशन पर बनेगा सेकेंड एंट्री गेट, 97 करोड़ से बदलेगी सूरत; नई एक्सप्रेस ट्रेनें भी चलेंगी
- Bilaspur में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 10 जुआरी गिरफ्तार
- सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह
- अमेरिका में तेल संकट गहराया, 1982 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रणनीतिक भंडार
- योगी सरकार का बड़ा कदम, यूपी के 5 जिलों में लगेंगे आकाशीय बिजली चेतावनी सेंसर

