मुंबई, (mediasaheb.com) मार्वल स्टूडियोज द्वारा निर्मित और वॉल्ट डिजनी स्टूडियोज मोशन पिक्चर्स द्वारा वितरित की जा रही हॉलीवुड फिल्म ‘ब्लैक विडो’ अब 30 अप्रैल को भारत मे रिलीज होगी। यह मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के बैनर तले निर्मित 24वीं फिल्म है। हॉलीवुड फिल्म ‘ब्लैक विडो’ को भारत में 30 अप्रैल को प्रदर्शित करने का निर्णय लिया गया है। पहले यह फिल्म 1 मई, 2020 को प्रदर्शित होनी थी। फिल्म का नया पोस्टर आया है। यह फिल्म 6 भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।ब्लैक विडो के किरदार को सबसे पहले नताशा रोमनोफ के रूप में मार्वल फ्रेंचाइजी के सबसे महंगे किरदार आयरन मैन की दूसरी किस्त में देखा गया था। इस किरदार को पर्दे पर अब तक हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री स्कारलेट जोहानसन ने निभाया है। स्कारलेट जोहानसन के साथ फ्लोरेंस पुघ, डेविड हार्बर, ओटी फगबेले, विलियम हर्ट, रे विंस्टन और राहेल वीज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह फिल्म 30 अप्रैल को भारत के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। (हि .स.)
Wednesday, October 14
Breaking News
- कुरुषनार का कायकल्प: जहाँ कल तक गूंजती थीं बारूद की आहटें
- रिक्त शैक्षणिक पदों पर भर्ती शीघ्र पूरी करें, पीएम-उषा की राशि का समय-सीमा में करें उपयोग : उच्च शिक्षा मंत्री परमार
- प्रदेश राष्ट्रीय पोषण माह में देश में तीसरे स्थान पर
- 14 अक्टूबर राशिफल: बुधवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और कारोबार में मिलेंगे नए अवसर
- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न
- WTC पॉइंट्स टेबल: ऑस्ट्रेलिया नंबर-1, भारत बांग्लादेश से पीछे
- राजधानी भोपाल के मौजूदा ट्रांसमिशन कॉरिडोर में ही बढ़ेगी विद्युत पारेषण क्षमता : ऊर्जा मंत्री तोमर
- सारंगढ़ के महाविद्यालय में गुंजा ‘कोई मतदाता छूटे ना’ का संदेश
- विगत दो सप्ताह में साइबर अपराधियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ग्रामोद्योग सचिव राजेश सिंह राणा ने किया छत्तीसगढ़ रेशम सेतु का निरीक्षण

