दंतेवाड़ा, (media saheb.com)
दंतेवाड़ा जिले में प्रदेश सरकार के “घर वापसी
अभियान” से प्रभावित होकर एक इनामी नक्सली सहित 2 नक्सलियों ने आज आत्मसमर्पण किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया
कि जिले में सक्रिय रहे एक लाख के इनामी नक्सली गंगाराम उर्फ छोटू मुचाकी और पांडू
मडकाम ने राज्य सरकार के “घर वापसी
अभियान” से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है। दोनों नक्सलियों पर पुल
में तोड़फोड़ करना, सड़क मार्ग अवरुद्ध करना, पुलिस बल
पर हमला करना, नक्सली बैनर पोस्टर लगाने जैसे एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज
हैं।(वार्ता)
(the states. news)
Previous Articleमुश्किल वर्कआउट में ‘शीला की जवानी ‘ गा रही है जाह्नवी कपूर
Next Article बस्तर जिले में 149 कोरोना संक्रमित मिले

