नई दिल्ली, (mediasaheb.com) । देश में एक बार फिर से Corona वायरस के नए मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में गुरुवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 18,930 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 14,650 है, जबकि कोरोना वायरस से संक्रमित 35 मरीजों की मौत हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश मेंcorona virus से ठीक होने वालों की कुल संख्या चार करोड़ 29 लाख 21 हजार 977 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.53 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर एक लाख 19 हजार 457 पहुंच गई है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 4.32 प्रतिशत है। ICMR के मुताबिक बीते 24 घंटों में 4 लाख 38 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 86 करोड़ 53 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।(हि.स.)
Friday, July 17
Breaking News
- 18 जुलाई के बाद बदलेगी ग्रहों की चाल, इन राशियों को मिलेगा लाभ
- महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर मोदी सरकार का मिशन-360, बदला संसद का गणित
- CG: अस्पताल ड्यूटी के दौरान निजी प्रैक्टिस करने पर दो डॉक्टरों को नोटिस
- रूसी तेल खरीद पर भारत पर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का खतरा
- बिहार के साजन की चमकी किस्मत, ‘भगवान का दोस्त’ फिल्म फेस्टिवल में चयनित
- अलीगढ़ में रोहिंग्या नेटवर्क पर नजर, मीट इंडस्ट्री और तस्करी कनेक्शन की जांच तेज
- ITR भरते समय न करें गलती, सभी एक्टिव बैंक अकाउंट की देनी होगी जानकारी
- सावन 2026 में पड़ेंगे 4 सोमवार, जानें पूरी तारीख और महत्व
- ईरान-सऊदी तनाव में फंसा पाकिस्तान, युद्ध में उतरने की बढ़ी आशंका
- भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू, बिना डीजल-बिजली तारों के भरेगी रफ्तार


