नई दिल्ली, (mediasaheb.com) । देश में पिछले 24 घंटे के दौरान मंगलवार सुबह 8 बजे तक CORONA संक्रमित 1,569 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या 2,467 रही, जबकि कोरोना संक्रमित 19 मरीजों की मौत हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कुल 4 करोड़ 25 लाख 84 हजार 710 कोरोना के मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा रिकवरी दर 98.75 प्रतिशत है। फिलहाल देश में CORONA वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 16,400 है। दैनिक संक्रमण दर 0.44 प्रतिशत है। आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटे में 3.57 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 84 करोड़, 44 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।(हि.स.)
Friday, August 21
Breaking News
- महाकाल की नगरी उज्जैन में जुटेंगे 24 राज्यों के 1700 युवा, धर्म और संस्कृति पर होगा मंथन
- अस्थाई कनेक्शन लेकर ही झांकी-पंडाल की साज सज्जा करें : मंत्री तोमर
- मिशन फॉर आत्मनिर्भरता इन पल्सेस की गतिविधियों की मॉनिटरिंग के लिए राज्य संचालन समिति गठित
- बच्चों की मोबाइल लत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! खेल को मौलिक अधिकार बनाने पर आ सकता है बड़ा फैसला
- योगी सरकार की उत्कृष्ट कार्यशैली का असर, संस्थागत प्रसव बढ़ने से मातृ मृत्युदर में आई बड़ी गिरावट
- शिशु संरक्षण माह: स्वस्थ बचपन और सुरक्षित भविष्य का आधार
- ई-विकास 2.0 से सुदृढ़ हुई मध्यप्रदेश की उर्वरक वितरण प्रणाली
- ईरान-अमेरिका जंग में न्यूक्लियर अटैक की आहट? खाड़ी देशों में हड़कंप, ट्रंप ने परमाणु बम फोड़ा तो क्या होगा?
- 21 अगस्त राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी विष्णु कृपा, चमकेगी किस्मत; धन-लाभ के योग
- महाराष्ट्र के हिवरे बाजार में बालोद की महिला सरपंचों ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की चमक


