नई दिल्ली, (mediasaheb.com) । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने कहा कि उनके आवास पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने छापेमारी की है। चिदंबरम ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि आज सुबह सीबीआई की एक Team ने चेन्नई में उनके आवास और दिल्ली आवास पर छापेमारी की है। उन्होंने कहा कि इस तलाशी अभियान में सीबीआई को कुछ मिला तो नहीं है लेकिन छापेमारी काफी दिलचस्प रही। पी. चिदंबरम ने कहा कि टीम ने उन्हें एक प्राथमिकी दिखाई, जिसमें उनका नाम आरोपी के रूप में नहीं था। तलाशी टीम को उनके घर से कुछ मिला भी नहीं है और ना ही उन्होंने कुछ जब्त किया है। सूत्रों का कहना है कि CBI की यह रेड चिदंबरम के बेटे व लोकसभा सांसद कार्ति चिदंबरम के खिलाफ एक मामले को लेकर की गई है। कार्ति पर चीन के 250 नागरिकों को वीजा दिलवाने के एवज 50 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। इसी आरोप के तहत सीबीआई ने यह कार्रवाई की है। हालांकि पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम का कहना है कि इस कार्रवाई में सीबीआई टीम को कुछ मिला नहीं है।(हि.स.)
Wednesday, September 2
Breaking News
- मोर गांव मोर पानी अभियान से दुर्ग में महिलाओं ने श्रमदान से बनाए 3360 सोख्ता गड्ढे
- राशिफल 2 सितंबर: बुधवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ
- मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले में नियम विरुद्ध उर्वरक एवं कीटनाशी विक्रेताओं पर कार्रवाई
- कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक ने आगामी पर्वों की तैयारियों का लिया जायजा
- यूपीपीईटी-2026: अब अभ्यर्थी 7 सितंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
- तीन दिव्यांगजनों की राह हुई आसान, मिली ट्राईसिकल बोले ‘धन्यवाद विष्णु भैया’
- नरेला रक्षाबंधन महोत्सव का दूसरा दिन: 36 हज़ार 854 बहनों ने मंत्री सारंग को बांधी राखी
- रायगढ़ जिले में कुल 16 हजार 873 ट्रेंच निर्माण का लक्ष्य निर्धारित, 52.55 लाख रुपये स्वीकृत
- जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन
- मरार समाज के उत्थान के लिए समन्वित प्रयास होंगे


