नई दिल्ली, (media
saheb.com) सरकार ने राजस्व की बचत, बेहतर समन्वय और प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म विकास निगम में फ़िल्म से जुड़ी 4 अन्य संस्थाओं का विलय करने का फैसला किया है।
PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने इस फैसले को बुधवार को मंजूरी दी।
सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेडकर ने बताया कि मंत्रालय के अंतर्गत फिल्म से जुड़ी चार संस्थाओं का राष्ट्रीय फ़िल्म विकास निगम में विलय कर दिया गया है। इनमें फिल्म्स डिविजन राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार, चिल्ड्रेन फिल्म सोसायटी और फिल्म समारोह निदेशालय भी शामिल है ।
उन्होंने कहा, “भारत में 3000 से अधिक फिल्में हर साल बनती हैं और भारत दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म निर्माता देश है। हमने हमने बेहतर प्रबंधन, कार्यकुशलता और आपसी समन्वय को बढ़ाने के लिए इन सभी संस्थाओं का राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम में विलय करने का निर्णय लिया है। इससे सरकार के राजस्व की भी बचत होगी तथा इन संस्थाओं के आधारभूत ढांचे का भी बेहतर इस्तेमाल होगा। हमने राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के मेमोरेंडम का विस्तार कर इन सभी संस्थाओं को इसके दायरे में ला दिया है।”
फिल्म्स डिविजन की स्थापना ऐतिहासिक महत्व की डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए 1948 में हुई थी और यह सूचना प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आता है ,जबकि बाल फिल्मों के विकास के लिए चिल्ड्रेन फिल्म सोसायटी की स्थापना 1955 में एक कानून के तहत की गई थी ।राष्ट्रीय फिल्म सभागार की स्थापना 1964 में की गई थी । इसका मक़सद पुरानी फिल्मों का संग्रहण करना था। इसके बाद 1973 में राष्ट्रीय फिल्म समारोह निदेशालय की स्थापना की गई थी जो भारत में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह का आयोजन करता रहा था। 1975 में राष्ट्रीय फ़िल्म विकास निगम की स्थापना की गई थी।(वार्ता) (the states. news)
Tuesday, July 28
Breaking News
- आज का राशिफल 28 जुलाई 2026: इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
- योगी सरकार में जल संरक्षण बना जन आंदोलन, यूपी ने हासिल किया संयुक्त राष्ट्र का छठवां सतत विकास लक्ष्य
- प्रदेश की मंडियों में लगेंगी ग्रेडिंग सोर्सिंग यूनिट ई मंडी योजना प्रभावी बनाने के निर्देश
- ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही, योगी सरकार ने तय की सख्त जवाबदेही
- सुषेण योजना का विस्तार सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- ब्रिक्स देशों का संस्कृति सम्मेलन 5 से 8 अगस्त तक भोपाल में होगा
- जल जीवन मिशन 2.0 पर छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ मंथन
- गुरु पूर्णिमा पर शिष्य और गुरु, दोनों भूमिका में दिखेंगे सीएम योगी
- एग्री-हॉर्टिकल्चर सेक्टर में म.प्र. को मिला प्रथम पुरस्कार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दी बधाई
- जेई-एईएस को लेकर अलर्ट हुई योगी सरकार, प्रभावित हर गांव तक पहुंचेगा स्वच्छ पेयजल


