नई दिल्ली, (mediasaheb.com) दक्षिण कोरियाई कंपनी हुंडई मोटर ने बुधवार को भारतीय बाजार में नई कार ग्रैंड आई-10 निऑस को पेश किया । इसकी लॉन्चिंग 20 अगस्त को पूरे देश में होगी। कार की बुकिंग आज से शुरू हो गई है। जिसकी बुकिंग 11 हजार रुपये में की जा रही है।भारतीय बाजार में इसका नाम ग्रैंड आईटेन निऑस रहेगा जबकि विश्व बाजार के लिए इसका नाम आई-10 ही रहेगा।
नई ग्रैंड आई-10 निऑस में 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.2-लीटर डीजल इंजन मिल सकते हैं। दोनों इंजन बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप होंगे। नई कार की कीमत इसके वर्तमान मॉडल के मुकाबले थोड़ी ज्यादा होगी। ग्रैंड आई-10 की कीमत 4.98 लाख से 7.63 लाख रुपये के बीच है।
इस मौके पर हुंडई इंडिया मोटर के प्रबंध निदेशक (MD ) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एसएस किम ने कहा कि हुंडई मोटर इंडिया पिछले 21 वर्षों से भारतीय घरेलू बाजार में आधुनिक तकनीकों और विश्व स्तरीय उत्पादों को पेश करके भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग में बेंचमार्क बनाया है। हम सभी नए तीसरी पीढ़ी के ग्रैंड आई-10 एनआईओएस को पेश करने के लिए खुश हैं। (हि.स.)।
Saturday, September 12
Breaking News
- Mahindra Thar का आ रहा बड़ा अपडेट! कंपनी ने शुरू की तैयारी, जानें कब होगी लॉन्च
- प्राइवेट स्कूल शिक्षकों के लिए समान वेतन-पेंशन की मांग, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
- सायोनी घोष हों या काकोली घोष दस्तीदार… BJP ने TMC के बागियों से क्यों बनाई दूरी?
- Asian Games 2026: नीरज चोपड़ा नहीं होंगे तो रोहित यादव पर टिकी उम्मीदें, 87.68 मीटर का है बेस्ट रिकॉर्ड
- बर्ड गार्ड और बर्ड एक्स्क्रीटा प्रिवेंटर से विंध्य क्षेत्र में पक्षीजनित ट्रिपिंग नियंत्रित करने में एम पी ट्रांसको को मिली सफलता
- UFBU के आह्वान पर देशव्यापी बैंक हड़ताल, भोपाल के एमपी नगर प्रेस कॉम्प्लेक्स में गूंजा एकजुटता का स्वर
- DA Hike: नवरात्रि से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है तोहफा! 64% DA से कितनी बढ़ेगी सैलरी-पेंशन?
- Delhi-Gurugram Expressway को मिलेगी फुल रफ्तार! द्वारका से हरियाणा बॉर्डर तक बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर
- PF Withdrawal Rules: इमरजेंसी में कितना निकाल सकते हैं PF? बदल गए पुराने नियम, जानें नया हिसाब
- 20 साल बाद MP की सड़कों पर लौटेगी सरकारी बस! 2030 तक चलेंगी 15 हजार नई बसें


