मुंबई, (media saheb.com) बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव सुपरहिट तेलुगू फिल्म हिट के हिंदी रीमेक में सान्या मल्होत्रा के साथ काम करते नजर आयेंगे।
राजकुमार अपनी आने वाली फिल्म हिट को लेकर चर्चा में हैं और उन्होंने इस पर काम भी शुरू कर दिया है। सान्या मल्होत्रा के साथ राजकुमार तेलुगू थ्रिलर ‘हिट‘ के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। तेलुगू थ्रिलर हिट में विश्वाक सेन लीड रोल में नजर आए थे और इसकी कहानी एक ऑफिसर के इर्द-गिर्द थी जो होमिसाइड इंटरवेन्शन टीम (Hit) का हिस्सा होता है और एक गायब हो चुकी महिला के रेस्क्यू के लिए वह सबकुछ करता है।
T-सीरीज के ऑफिशल सोशल मीडिया हैंडल से अनाउंस किया गया कि फिल्म पर काम शुरू हो गया है। फिल्म को लेकर सान्या भी काफी एक्साइटेड हैं और उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि वह टीम के साथ जुड़ने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।(वार्ता) For English News : the states.news
Monday, August 17
Breaking News
- 17 अगस्त राशिफल: सोमवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, धन-यश में होगा लाभ
- दतिया के डायल 112 हीरोज
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापना के लिए किया भूमिपूजन
- विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
- शादी का झांसा देकर कैश-जेवर लूटे, बड़वानी में 24 घंटे में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; पांच गिरफ्तार
- सागर पुलिस ने सायबर अपराध के लिए म्यूल बैंक खातों का नेटवर्क संचालित करने वाली गैंग का किया पर्दाफाश
- स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकास के लिए रहा है समर्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- रतलाम में सराफा व्यापारी से करोड़ों की लूट का पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा
- JPSC-JSSC छात्रों के 20 अगस्त घेराव से पहले रांची में सुरक्षा बढ़ी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
- छात्रहित में लिया गया फैसला-मंत्री टंक राम वर्मा

