मॉन्ट्रियल/नयी दिल्ली (mediasaheb.com)अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
परिषद् (एसीआई) ने कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के कारण इस साल विमानन उद्योग को 76 अरब डॉलर के नुकसान का अनुमान जताते हुये कहा है कि
यात्रियों की संख्या कोरोना-पूर्व स्तर पर लौटने में डेढ़ साल तक का समय लग सकता
है।
हवाई
अड्डा संचालकों के संगठन एसीआई के बुधवार को प्रकाशित आर्थिक बुलेटिन में कहा गया
है कि कोरोना के कारण इस यात्रियों की संख्या में तकरीबन 3.6 अरब यानी 38.1 प्रतिशत की गिरावट की आशंका
है। वहीं, यात्रियों की संख्या में
गिरावट और उड़ानें रद्द होने से हवाई अड्डों के राजस्व पर भी दबाव रहेगा। उन्हें
राजस्व में 50 फीसदी का नुकसान हो सकता है।
इस वर्ष के आरंभ में अनुमान लगाया गया था कि पूरे साल के दौरान हवाई अड्डों की
कमाई 172 अरब डॉलर रहने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन अब इसके अनुमान से 45 फीसदी
कम रहने की आशंका है।(वार्ता) (mediasaheb.com)
Sunday, August 23
Breaking News
- 23 अगस्त राशिफल: सूर्य देव की कृपा से इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें अपना भविष्यफल
- राखी का बंधन, खुशियों का संसार, महतारी वंदन से मिला बहनों को संबल अपार
- महतारी वंदन योजना की किस्त से सोनम साहू के चेहरे पर आई खुशी
- पीएम पोषण रसोइयों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी, देंगे कैशलेस चिकित्सा कार्ड
- नवाचार, जनभागीदारी और विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा बनी पहचान
- नेत्रदान को बढ़ावा देने के लिए अम्बेडकर अस्पताल में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
- बैगा जनजाति के संरक्षण के लिये करेंग हरसंभव प्रयास : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने दुर्ग में नवीन न्यायालय भवन के निर्माण हेतु किया भूमिपूजन
- महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति : मुख्यमंत्री साय
- डिजिटल पीडीएस से पारदर्शी हुआ राशन वितरण, योगी सरकार की पहल को मिली मजबूती


