नई दिल्ली, (media saheb.com) लोकसभा में किसानों के मुद्दे पर विपक्षी दलों के शोर शराबे के कारण शुक्रवार को भी कोई कामकाज नहीं हो पाया और भारी हंगामे में बीच अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे तक स्थगित कर दी।
एक बार के स्थगन के बाद ओम बिरला ने 6 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही आरंभ की, विपक्षी दलों के सदस्य पहले की तरह तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए सदन के बीचोबीच आ गये और हंगामा करने लगे। अध्यक्ष ने इस बीच जरूरी कागजात सदन के पटल पर रखवाए। उन्होंने हंगामा कर रहे सभी सदस्यों से कहा कि वे अपनी सीट पर जाएं और सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण तरीके से चलने दे लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी तो उन्होंने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी।
इससे पहले उन्होंने जब प्रश्नकाल शुरू किया था तो विपक्षी दलों के सदस्य ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ जैसे नारे लगाते हुए सदन के बीचोबीच आ गये और नारेबाजी तथा शोर-शराबा करने लगे। उन्होंने कुछ देर तक हंगामे पर ध्यान नहीं दिया और प्रश्नकाल चलाने का प्रयास किया। कुछ देर तक शोर-शराबे के बीच प्रश्नकाल चलता रहा लेकिन हंगामे के बीच प्रश्नकाल चलाना जब कठिन हो गया तो उन्होंने सदस्यों से कहा कि हम सबको यहां जनता से जुड़े सवाल पूछने के लिए भेजा गया है। प्रश्न करना हर सदस्य का अधिकार होता है और यहां पूछे जाने वाले सवालों के प्रति सरकार जवाबदेह होती है,
इसलिए सभी सदस्य अपनी सीट पर जाकर प्रश्नकाल चलने दें। हंगामा कर रहे सदस्यों पर अध्यक्ष की बात कोई असर नहीं हुआ तो श्री बिरला ने छह बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।(वार्ता) (the states. news)
Tuesday, September 1
Breaking News
- राशिफल 1 सितंबर: मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ
- विष्णु भैया की योजना बनी सावित्री का सहारा, आर्थिक चिंता से मिली राहत
- आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने एससीएसपी कार्यक्रम के तहत किसानों को वितरित किए पावर स्प्रेयर एवं सोलर पैनल
- मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत अब तक 5 हजार से अधिक घर हुए रोशन
- दर्री जोन में 07 नवनिर्मित सामुदायिक भवनों का हुआ लोकार्पण
- सड़कों पर पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए समाज की भागीदारी सुनिश्चित होगी
- विकसित भारत-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की प्रगति की सचिव भीम सिंह ने की समीक्षा
- अब हर घर रोशन, भोपाल के 5050 जनजातीय परिवारों को जल्द मिलेगी बिजली
- उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्यालयों के
- महतारी वंदन से महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, पूनम धावरिया ने मुख्यमंत्री को कहा—धन्यवाद


