रायपुर/कोरिया, (media saheb.com) भरतपुर सोनहत विधायक व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त गुलाब कमरो की सोशल मीडिया में वायरल वीडियो का मामला। स्टेज डांसरों के साथ जमकर ठुमका लगाना व कार्यकर्ताओं ने डांसरों नोट उड़ाने का है मामला, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने प्रदेश सरकार और उसके मंत्रियों के सार्वजनिक आचरण को लोकतांत्रिक व संवैधानिक मर्यादाओं के एकदम विपरीत बताया ।
बीजेपी प्रवक्ता सिंहदेव ने कहाँ एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और राज्यमंत्री का यह आचरण पूरी तरह अक्षम्य है और उन्हें प्रदेश से बिना शर्त माफी मंगवाकर मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए
साथ ही उन्होंने कहाँ की प्रदेश सरकार में बैठे लोग पूरी तरह संवेदनहीन हो चले है और नारी शक्ति के प्रति उनमे न तो सम्मान का भाव रहा और न ही वे उनके आत्म सम्मान की रक्षा के प्रति गंभीर है
क्या सरकार को दिखाई नही दे रहा है कि उनका पार्टी विधायक व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त कोरोना गाइडलाइन का मजाक उड़ा रहा है और बिना मास्क पहने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए ठुमके लगा रहा है |

