मुंबई, (media saheb.com) बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद एक लाख लोगों के लिये नौकरी का इंतजाम करने जा रहे हैं।
सोनू सूद ने देश भर में ही नहीं बल्कि विदेशों में फंसे लोगों को भी अपने घर तक पहुंचने में उनकी काफी मदद की। अब सोनू सूद देश के लाखों लोगों के लिए नौकरी का भी इंतजाम कर रहे हैं। सोनू सूद ऐसे ही लोगों के लिए रोजगार का ऐप लेकर हाजिर हुए हैं। सोनू ने यह Good News सोशल मीडिया पर शेयर की है। सोनू सूद ने नई नौकरी के अवसर लिखते हुए अपना यह महत्वाकांक्षी प्लान लोगों से ट्विटर पर शेयर किया है।
सोनू ने इस ट्वीट में बताया है कि उन्होंने एक लाख लोगों के लिए नौकरी का इंतजाम किया है। साथ ही इस ट्वीट में उन्होंने यह भी बताया है कि अपने इस काम के जरिए वह अगले 5 साल के अंदर करीब 10 करोड़ लोगों की जिंदगी बदलने की प्लानिंग कर रहे हैं। सोनू ने लिखा, “नया साल, नई उम्मीदें, नई नौकरी के अवसर.. और उन अवसरों को आपके करीब लाते, नए हम। प्रवासी रोज़गार अब है गुडवर्कर।आज ही गुडवर्कर एप्लिकेशन को डाउनलोड करें और बेहतर कल की उम्मीद करें…” (वार्ता) (the states. news)
Friday, July 3
Breaking News
- रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बम्हनीडीह के विकास की नई यात्रा का किया शुभारंभ
- PM मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा भारत: त्रिपुरा CM डॉ. साहा
- रायपुर : कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा
- रायपुर : महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का गोंडी एवं हल्बी भाषा में होगा व्यापक प्रचार-प्रसार- मंत्री राजवाड़े
- रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान
- रायपुर : कबीरधाम के गंडईखुर्द से वीबी-जी राम जी योजना का हुआ राज्य स्तरीय शुभारंभ
- तीन दिवसीय यूपीटीईटी-2026 की पहले दिन की परीक्षा एआई निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
- स्कूल चलें अभियान के दौरान ही कराएं सांदीपनि विद्यालय भवनों का लोकार्पण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- EPFO के बड़े नियम लागू, ₹1800 PF कंट्रीब्यूशन से जुड़े बदलाव; 8 करोड़ सदस्यों पर पड़ेगा असर

