नई
दिल्ली (www.mediasaheb.com) अंतरराष्ट्रीय
स्तर पर कीमती धातुआें में भारी उछाल के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को
सोना 700 रुपये की बड़ी छलांग लगाकर पहली बार 43 हजार रुपये के पार 43170 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दाैरान
चाँदी 600 रुपये की तेजी लेकर 48,600 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।
लंदन एवं
न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 8.9 डॉलर चमककर 1,609.45
डॉलर प्रति औंस के
भाव बिका। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.70 डॉलर चढ़कर 1,607.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
अंतर्राष्ट्रीय
बाजार में चाँदी हाजिर 0.19 डॉलर बढ़कर 18.33 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गयी।
विश्लेषकों का
कहना है कि कोरोना वायरस के संक्रमण में हो हरे विस्तार के कारण निवेशकों ने
सुरक्षित निवेश के लिए कीमती धातुओं का रूख किया है जिसके कारण इनमें भारी तेजी
आयी है। कल कारोबार बंद होने पर ही सोना करीब 1600 डॉलर प्रति औंस पर
पहुंच गया था।, (वार्ता)
Tuesday, October 6
Breaking News
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशपुर में आदिवासी विद्यार्थियों के लिए छात्रावास अधोसंरचना का विस्तार
- रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए नहीं लगाने पड़े चक्कर, गौतम सिंह को मिली बड़ी राहत
- 6 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए खास रहेगा मंगलवार, धन-करियर में मिल सकता है लाभ
- सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विद्यार्थियों की रचनात्मकता से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- जल की हर बूंद सहेजने की मुहिम, ग्रामीणों को मिल रहा स्थानीय रोजगार
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 का कमाल एक फोन कॉल से जशपुर के तपकरा में बहाल हुई जलापूर्ति 200 परिवारों को मिली राहत
- बाल विवाह पर अब और कसेगा शिकंजा, सीएमपीओ को मिलेगा कानून और कार्रवाई का गहन प्रशिक्षण
- कस्बों और नगरों से राजधानी तक पहुंचना हुआ है सुगम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- बस्तर अंचल नक्सली हिंसा के दौर से बाहर निकलकर विकास की नई दिशा में अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- इलाज के खर्च की चिंता हुई कम, आयुष्मान कार्ड से विजय पंडो के परिवार को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल


