नई दिल्ली,(mediasaheb.com) देश की तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक कंपनी विप्रो ने अमेरिका के वर्जीनिया में नया इंजीनियरिंग और इनोवेशन केंद्र खोला है। इस केंद्र से 2021 तक रिचमंड क्षेत्र में 200 अतिरिक्त नौकरियों के अवसर प्रदान करेगा।
विप्रो ने बुधवार को बयान जारी कर बताया कि वर्जीनिया में 500 से अधिक लोगों को नियुक्त किया है, जिनमें से 420 रिचमंड क्षेत्र में हैं। विप्रो की 10,000 वर्ग फुट में फैली नयी सुविधा फुल-स्टैक इंजीनियरिंग समाधान, ग्राहक अनुभव और साइबर स्पेस, क्लाउड, डिजिटल और डेवऑप्स पर ध्यान देगी।विप्रो ने बयान में कहा कि नया इंजीनियरिंग और इनोवेशन केंद्र कस्टमाइज्ड विजिट्स, डिजाइन थिंकिंग और इनोवेशन और विभिन्न उद्योगों में सहयोग करने वाली परियोजनाओं पर कार्यशालाएं आयोजित करेगा।दूसरी तरफ बीएसई में विप्रो का शेयर 255.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में मामूली बढ़ोतरी के साथ आज 256.85 रुपये पर खुला और अभी तक के कारोबार के दौरान 260.85 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। (हि.स.)।
Sunday, June 28
Breaking News
- छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य और अध्यक्ष नीलू शर्मा ने प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ का किया दौरा
- यूपी के स्कूलों में बढ़ेगी अग्निसुरक्षा, हर जिले में बनेगी 10 सदस्यीय निगरानी समिति
- जुलाई से ‘वीबीजीराम-जी’ योजना होगी लागू, मध्य प्रदेश में तैयारियां पूरी
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य
- गाजियाबाद में बड़ी कार्रवाई: ट्रॉनिका सिटी में 30 साल पुरानी अवैध मजार ध्वस्त, सरकारी जमीन मुक्त
- डिमांड बिजली आपूर्ति में उत्तर प्रदेश नंबर-1, योगी सरकार में लगातार टूट रहे रिकॉर्ड
- पुलिस, न्यायपालिका, अभियोजन, जेल एवं फॉरेंसिक सभी पाँच स्तंभों के वरिष्ठ अधिकारी एक मंच पर आए
- सम्राट चौधरी का सख्त संदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड
- मध्यप्रदेश की चार कृषि उपजों सिताही कुटकी, नागदमन कुटकी, बैगानी अरहर, छत्रिय धान को मिला जीआई टैग
- हर बच्चे तक पहुंचे पोलियो की सुरक्षा का कवच : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने पिलाई जीवनरक्षक खुराक


