नई दिल्ली (mediasaheb.com) | बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि सैफ अली खान से शादी करने से पहले उन्होंने दो बार इनकार कर दिया था।
करीना कपूर ने बताया है कि सैफ ने उन्हें ग्रीस में प्रपोज किया था, लेकिन हां कहने से पहले उन्होंने दो बार इनकार कर दिया था। करीना ने कहा कि सैफ उन्हें बोलते थे, हमें शादी कर लेनी चाहिए। उन्होंने मुझसे यह ग्रीस में कहा और फिर लद्दाख में भी कहा। उस वक़्त मेरा रिएक्शन ऐसा था कि मुझे नहीं मालूम, क्योंकि मैं तुम्हें इतना नहीं जानती। हालांकि, यह इनकार नहीं था, लेकिन कुछ इस तरह था कि मैं तुम्हें ज़्यादा अच्छे से जानना चाहती हूं। सैफ से शादी को करीना ने अपने करियर का सबसे अच्छा फ़ैसला बताया।
वर्ष 2008 में प्रदर्शित फ़िल्म ‘टशन’ की शूटिंग के दौरान सैफ और करीना क़रीब आये थे। इससे कुछ पहले ही करीना और शाहिद कपूर का ब्रेकअप हुआ था। करीना कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘गुड न्यूज’ (Good News)के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में करीना के अलावा अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। (वार्ता)
Wednesday, October 7
Breaking News
- 7 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा बुधवार, धन-करियर में मिलेगा लाभ
- रजिस्ट्री हुई और नामांतरण भी, मोहम्मद जावेद को नहीं लगाने पड़े तहसील के चक्कर
- अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- छत्तीसगढ़ में लक्ष्य शत्-प्रतिशत बोनी पूर्ण अब तक किसानों को 13.40 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण
- एक गाय से शुरू हुआ सफर, आज 10 पशुओं का समृद्ध पशुधन
- फार्म 6 के साथ नहीं लिया जाएगा घोषणा पत्र : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र संजीव कुमार झा
- विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रबंधन
- फसल विविधीकरण, किसान पंजीयन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए ग्रामीण
- भोपाल में सेना दिवस पर होंगे भव्य और आकर्षक आयोजन
- ‘सेवा फर्स्ट–इनोवेशन चैलेंज’ में अधिकतम कराएँ पंजीयन

