मुम्बई (media saheb.com) विदेशी
बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच मुनाफावसूली और बैंकिंग तथा वित्तीय समूह
की कंपनियों में हुई बिकवाली के दबाव में BSE का 30 शेयरों
वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को 37.40 अंक
फिसलकर 44,618.04 अंक पर
बंद हुआ। नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का निफ्टी हालांकि गेल और ओएनजीसी जैसी दिग्गज
कंपनियों में हुई लिवाली के दम पर लाल निशान में जाने से बच गया और कल के मुकाबले 4.70 अंक की बढ़त में 13,113.75 अंक पर
बंद हुआ।
सेंसेक्स आज बढ़त में 44,729.52 अंक पर
खुला। कारोबार के दौरान यह 44,729.64 अंक के
दिवस के उच्चतम और 44,169.97 अंक के
दिवस के निचले स्तर के बीच रहा। अंत में यह गत दिवस की तुलना में 0.08 प्रतिशत लुढ़ककर 44,618.04 अंक पर
बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियां
हरे निशान में और 8 लाल
निशान में रहीं। रिएल्टी सहित BSE
के 18 समूह के सूचकांक भी आज तेजी में रहे और मात्र बैंकिंग और
वित्तीय समूह की कंपनियों के सूचकांक में गिरावट दर्ज की गयी।
निफ्टी भी बढ़त में 13,121.40 अंक पर
खुला। कारोबार के दौरान यह 13,128.50 अंक के
दिवस के उच्चतम और 12,983.55 अंक के
दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.04 प्रतिशत यानी 4.70 अंक की
बढ़त में 13,113.75 अंक पर
बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 36 कंपनियां
गिरावट में और 13 तेजी में रहीं जबकि एक कंपनी के शेयरों
के दाम स्थिर बंद हुए। गेल, ओएनजीसी, एशियन
पेंट्स, कोल इंडिया और टाइटन के शेयरों में आज
सर्वाधिक तेजी दर्ज की गयी।
विदेशी बाजारों में आज मिश्रित रुख देखा गया। ब्रिटेन में दवा
कंपनी फाइजर की CORONA वैक्सीन को सरकार की मंजूरी मिलने का असर
बाजार पर भी दिखा। शुुरुआती कारोबार में ब्रिटेन के एफटीएसई में 0.14 प्रतिशत की तेजी देखी गयी जबकि जर्मनी का डैक्स 0.22 प्रतिशत लुढ़क गया। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का
कोस्पी 1.58 प्रतिशत और जापान का निक्केई 0.05 प्रतिशत चढ़ कर बंद हुआ जबकि हांगकांग का हैँगशैंग 0.13 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.07 प्रतिशत की गिरावट में बंद हुआ।।(वार्ता) (the states. news)
Saturday, July 4
Breaking News
- वर्ल्ड कप के बीच बड़ा खुलासा! अंग्रेज खिलाड़ियों को वियाग्रा दिए जाने की तैयारी, सामने आई चौंकाने वाली वजह
- रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा अनिवार्य: लोकेश कवाडि़या
- ममता बनर्जी को बड़ा झटका! चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा
- आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर भीषण जाम, भैरूघाट में अजनार ब्रिज की मरम्मत से घंटों फंसे वाहन
- रायपुर : वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
- मोहन सरकार ने UCC कमेटी का कार्यकाल 26 जुलाई तक बढ़ाया, विधानसभा सत्र 24 जुलाई को होगा समाप्त
- सिया-केतन केस पर सियासत तेज, BJP सांसद ने उठाई पुरुष आयोग बनाने की पुरानी मांग
- विश्व कप हार का गम विंबलडन में भूल रहीं भारतीय क्रिकेटर, बोलीं- सचिन, गावस्कर और रवि शास्त्री सर के साथ बिताया यादगार वक्त
- मुख्यमंत्री 8 जुलाई को वाराणसी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का करेंगे शुभारंभ
- 20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक चलेंगी कार्यवाही; केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी


