मुंबई (mediasaheb.com)| रोहित शेट्टी की सिम्बा ने शनिवार को एक साल पूरा कर लिया और इस मौके पर सुपर कॉप अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह ने रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का प्रोमो वीडियो शेयर किया, जिसमें सिंघम (#_Ajay_Devgn), सिम्बा (#_Ranveer_singh) और सूर्यवंशी ( #_Akshay Kumar) को दिखाया गया है। पहली बार तीनों एक साथ नजर आ रहे हैं। अभिनेताओं द्वारा इंटरनेट पर प्रोमो वीडियो जारी करने बाद यह वायरल हो गया। ‘सिम्बा’ के एक साल पूरा होने पर रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। ‘सूर्यवंशी’ 27 मार्च, 2020 को रिलीज होने वाली है। अभिनेता अक्षय कुमार ने एक वीडियो शेयर कर ट्वीट किया-‘रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स ‘सिम्बा’ के 1 साल साल पूरा होने पर पावर-पैक तिकड़ी सिंघम, सिम्बा और सूर्यवंशी के साथ जश्न मनाया। #सूर्यवंशी... तैयार हो जाइए … आ रही है पुलिस, 27 मार्च, 2020!
Sunday, October 11
Breaking News
- धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 11 अक्टूबर से निकालेंगे सनातन हिंदू एकता यात्रा 3.0, बुंदेलखंड में होगा आयोजन
- छत्तीसगढ़ में नए और छूटे हुए मतदाताओं के लिए विशेष अभियान शुरू, घर-घर जाएंगे BLO
- हाईकोर्ट का फैसला: मानसिक क्रूरता के आधार पर पति को तलाक की मंजूरी, पत्नी अलग से मांग सकती है गुजारा भत्ता
- नवरात्र 2026: मां अंगारमोती मंदिर में प्रज्वलित होंगी 7 हजार ज्योति कलश, 52 गांवों की अखंड ज्योत
- मैहर मां शारदा मंदिर में मिलेगा महाभोग प्रसाद, 150 रुपये में मिलेंगे देसी घी के लड्डू
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित
- MP के 17 जिलों के 82 ग्रामीणों को मिला जमीन का मालिकाना हक, स्वामित्व योजना से हुआ फायदा
- भोपाल-इंदौर मेट्रो यात्रियों की बल्ले-बल्ले! 11 अक्टूबर से टिकट पर मिलेगी अतिरिक्त छूट
- शारदीय नवरात्रि 2026: आज 11 अक्टूबर को मां शैलपुत्री की पूजा, जानें शुभ मंत्र और प्रिय भोग
- भारत को रूस का बड़ा डिफेंस ऑफर! 114 राफेल के साथ 140 पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट पर नजर

