मुंबई, (mediasaheb.com) बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी ने फिल्म ‘सोन चिड़िया’ में अपने सह कलाकार सुशांत सिंह राजपूत को एक ऊर्जावान अभिनेता बताया और कहा कि सुशांत अपने किरदार की बारीकियों को समझने के लिये काफी मेहनत करते थे।
मनोज ने इंस्टाग्राम लाइव पर सुशांत के बारे में बातचीत में कहा कि मैंने सुशांत के साथ सोन चिड़िया में काम किया था। बहुत एनर्जी थी उसमें और वो अकेले में अपने किरदार की बारीकियों को समझने की कोशिश करता रहता था। वह स्पेस, एस्ट्रोनॉमी, तारों की दुनिया, ब्रह्मांड, एस्ट्रोफिजिक्स, क्वांटम फिजिक्स जैसे कई गंभीर विषयों पर बात करता था। उसके बाद इन विषयों से जुड़ी कई किताबें भी थीं। फिर उसने एक एडवांस टेलीस्कोप भी खरीदा हुआ था और वो उससे आसमां को देखा करता था। इतनी पॉजिटिविटी थी उसमें, बच्चों जैसी उत्सुकता थी और मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा है कि वो ऐसे हमें छोड़ कर चला गया है।
भावुक मनोज ने कहा कि यह सब एक बुरे सपने जैसा है। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लग रहा है कि ये सब रियलिटी नहीं है, कुछ और ही है। विश्वास ही नहीं हो रहा है कि हम चंद महीनों में ऐसे शानदार कलाकारों को खो चुके हैं। मुझे तो अब भी लग रहा है कि लॉकडाउन #lockdown खत्म होगा तो ऋषि जी, इरफान खान और सुशांत वापस शायद लौट आएंगे। लोग सुशांत के जाने के साथ ही गुस्से में हैं, कई लोग सदमे में हैं। दरअसल उन्हें लग रहा है कि उनके बीच का कोई चला गया जो उनका प्रतिनिधित्व करता था। एक छोटे शहर का लड़का जो बॉलीवुड में स्टारडम हासिल करने में कामयाब रहा, उसका इस तरह दुनिया छोड़ कर चले जाना लोगों को रास नहीं आ रहा है लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि कुछ लोग होते हैं जो साल दर साल लगातार संघर्ष करते रहते हैं वहीं कुछ लोग बेहद संवेदनशील भी होते हैं और सबकी अपनी-अपनी यात्रा होती है और सबकी यात्राओं का सम्मान किया जाना चाहिए।(वार्ता)|(thestates.news)
Saturday, July 4
Breaking News
- MP IPS Transfer: 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, रुचि वर्धन बनीं भोपाल ग्रामीण IG, सागर-नर्मदापुरम को मिले नए आईजी
- Indus Water Treaty: भारत के कदम के बाद चीन की शरण में क्यों पहुंचा पाकिस्तान? जानिए जल संकट का पूरा गणित
- जोधपुर एयरपोर्ट को मिला नया ‘खास महल’, PM मोदी आज करेंगे उद्घाटन; यहीं से उड़ान भरेंगी फ्लाइट्स
- सीएम योगी के नेतृत्व में पीएम सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक छलांग
- 52 की उम्र में मलाइका अरोड़ा का ग्लैमरस मोनोकनी लुक, बीच Photos ने इंटरनेट पर मचाई धूम
- ₹82 से ₹170 प्रति लीटर तक मिलता है पेट्रोल, जानिए 5 तरह के फ्यूल में आपकी गाड़ी के लिए कौन-सा है बेस्ट
- 2030 तक तेल संकट से बड़ी राहत! SBI रिपोर्ट में भारत के लिए सामने आया बड़ा प्लान
- दिव्यांग बच्चों के लिए बलरामपुर में लगा विशेष यूडीआईडी कैंप
- 20 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मॉनसून सत्र, PM-CM की कुर्सी से जुड़े बड़े बिल पर नजर
- MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे के भूमि अधिग्रहण पर लगाई रोक

