कोलकाता, (mediasaheb.com )गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के बारे में स्पष्टीकरण देते हुए कहा इसके तहत देश
में 70 साल से रह रहे पाकिस्तान, बंगलादेश और अफगानिस्तान से विस्थापित लोगों को नागरिकता देना
है।
श्री शाह ने देश के अल्पसंख्यकों विशेषकर मुस्लिम समुदाय के
लोगों को आश्वस्त किया कि इस कानून के लागू हाेने से किसी मुस्लिम को देश से बाहर
नहीं किया जाएगा।
श्री शाह ने आज यहां रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी
सरकार को पांच साल दीजिए और हम राज्य को ‘सोनार
बंगला’ बनाएंगे। आप लोग ‘आर नोय अन्याय’ अभियान
में शामिल हों, जिसकी हमने आज शुरुआत की और इस राज्य को
एक अत्याचार मुक्त राज्य बनाएं।
उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा सरकार ने सीएए कानून को संसद में पश्चिम बंगाल
की वजह से सफलतापूर्वक पारित किया है। वर्ष 2019 के लोकसभा
चुनावों में भाजपा ने पश्चिम बंगाल की 42 में से 18 सीटें जीती थी।
गृहमंत्री ने चुनाव के बाद पहली बार शहर के शाहिद मीनार के
पास रैली को संबोधित करते हुए कहा, “बंगाल के
लोगों के आशीर्वाद से लोकसभा में भाजपा के दूसरी बार 300 से अधिक सांसद हैं। ”
उन्होंने कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों
पर जनता को सीएए को लेकर गुमराह करने का आरोप लगाया। सीएए पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक रूप से उत्पीड़ित होने
के बाद भारत पहुंचे उन हिंदुओं, ईसाइयों, बौद्धों, सिखों और
अन्य लोगों को नागरिकता प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 70 वर्षो से उन्हें नागरिकता नहीं दी लेकिन जब मोदी जी ने उनको
नागरिकता देने की प्रक्रिया शुरू की तो तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस सीएए को लेकर
लोगों को गुमराह कर रही है। जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35 को हटाना
एक ऐतिहासिक फैसला था जिससे श्यामाप्रसाद मुखर्जी का एक सपना पूरा हुआ। उन्होंने
प्रधानमंत्री मोदी जी की अगुवाई में अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की जल्द
शुरुआत की बात कही।
श्री शाह ने ममता सरकार को निशाना बनाते हुए भाजपा के ‘आर नोय अन्याय’ यानी और
अत्याचार नहीं अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल में
दो-तिहाई बहुमत के साथ अगली सरकार बनाने जा रही है।
श्री शाह ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की पिछले छह वर्षों से
बढ़त की जानकारी देते हुए कहा कि भगवा ब्रिगेड ने 2014 के लोकसभा
चुनाव में 87 लाख वोट पाए थे जबकि वर्ष 2019 के वोटों की संख्या बढ़कर दो करोड़ 30 लाख हो गयी।
श्री शाह ने एक मोबाइल नंबर 9727294294
की शुरुआत कर सभी से मिस कॉल देने की अपील भी की। जिसपर
पार्टी आर नोय अन्याय अभियान पर अपनी प्रतिक्रिया देगी और तृणमूल सरकार के
भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरुक करेगी।(वार्ता)
Friday, October 16
Breaking News
- मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई
- यूपी-पंजाब समेत 17 राज्यों में अपडेट होगी वोटर लिस्ट
- 16 अक्टूबर राशिफल: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और कारोबार में मिलेगा लाभ
- गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के पांचवे संस्करण का हुआ शुभारंभ
- संघ समारोह में धनखड़ को न्योता, सियासी अटकलें तेज
- देवभोग में पीडब्ल्यूडी का एसडीओ कार्यालय शुरू
- मातृ-नवजात मृत्यु दर घटाने छत्तीसगढ़ में ‘सुमन रोडमैप 2030’ पर मंथन: रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
- मध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न
- नए मतदाताओं के शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक फॉर्म प्राप्त करें : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री झा
- नकल रोकने के लिए MP सरकार का बड़ा कदम, 4 शहरों में फास्ट-ट्रैक कोर्ट

