मुंबई, (media saheb.com) बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने फिल्म ‘अतरंगी रे’ देखने के बाद सारा अली खान की तारीफ की है।सारा खान की फिल्म ‘अतरंगी रे’ हाल ही में प्रदर्शित हुयी है।इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा खासा रिपॉन्स मिल रहा है। फिल्म में सारा ने न केवल रिंकू सूर्यवंशी के अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया है, बल्कि इंडस्ट्री के कई सेलेब्स को भी प्रभावित किया है। सारा अली खान ने बताया कि विद्या बालन ने अतरंगी रे की रिलीज़ के बाद उन्हें फोन किया था और उन्होंने मुझसे कहा कि मेरी परफॉर्मेंस में एक भी फॉल्स नॉट नहीं था। उन्होंने कहा कि जब मेरे किरदार की बात आती है तो उसमें मसाला और मस्ती थी, लेकिन इमोशन भी था। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने पूरी फिल्म का आनंद लिया है।”
गौरतलब है कि ट्रायल एंगल लव स्टोरी ‘अतरंगी रे’ में सारा के साथ अक्षय कुमार और दक्षिण भारतीय स्टार धनुष ने भी मुख्य किरदार निभाया है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण फिल्म भूषण कुमार, कलर येलो प्रो़डक्शंस और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा किया गया है।(वार्ता)
Thursday, September 3
Breaking News
- Rashifal 3 September: गुरुवार को इन राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, होगा बड़ा लाभ
- फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानेंगे मुख्यमंत्री
- गोवा में मुख्य चुनाव आयुक्त ने बीएलओ के साथ किया संवाद
- केयर टेकर्स के हितों और सम्मान के प्रति सरकार संवेदनशील: ब्रजेश पाठक
- माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव
- इन्फ्लुएंजा-ए (एच1एन1) की जांच सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क कराएं, निजी संस्थान निर्धारित शुल्क से अधिक न लें: मुख्यमंत्री योगी
- गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन
- बॉन्डेड डॉक्टर्स का लागू होगा समान वेतनमान: ब्रजेश पाठक
- चित्रकूट में मंदाकिनी की बाढ़ में फंसे 150 लोगों को सुरक्षित निकाला, योगी सरकार का राहत तंत्र सतर्क
- रामगढ़ में मितानिन बहनों से पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने किया आत्मीय संवाद, समस्याओं और आवश्यकताओं की ली जानकारी


